फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School girl Died after Snake bite at Solan.

खेल प्रतियोगिता के दौरान स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत

Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़/कसौली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़/कसौली (सोलन) Updated Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
School girl Died after Snake bite at Solan.

हिमाचल के जिला सोलन के पट्टा महलोग में जमा दो की होनहार छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई है। छात्रा को ईएसआई परवाणू में उपचार के लिए लाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान सोनिया उम्र 17 पुत्री राकेश कुमार निवासी शुक्ल (पटटा-महलोग) के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटटा-महलोग में अध्ययनरत थी। छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


पट्टा महलोग स्कूल में बुधवार को अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन था। समापन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। समापन समारोह के मुख्यातिथि नप अध्यक्ष बद्दी मदन चौधरी का दौरा भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिनट के मौन के बाद सादे समारोह में टूर्नामेंट समाप्त कर दिया।  सोनिया होनहार छात्रा थी। उसने बतौर ग्रुप लीडर जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति दी थी।

बिस्तर में सोते समय सांप ने डसा

School girl Died after Snake bite at Solan.

जानकारी के अनुसार छात्रा सोनिया 23 अगस्त की रात अपने घर पर बिस्तर में सोई हुई थी। रात करीब 11 बजे सांप ने उसे डस दिया। परिजनों ने उसके चीखने की आवाज सुनी। सांप के काटने का पता चलते ही परिजन सोनिया को पीएचसी पट्टा ले गए।

पट्टा से परवाणू ईएसआई के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल कंवर, एसएमसी प्रधान राज कुमार शर्मा, प्रवक्ता अरविंद सक्सेना ने भी छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

सोमवार को प्रतियोगिता में दी थी प्रस्तुति
जमा दो की छात्रा स्कूल की हर गतिविधि में हिस्सा लेती थी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ में भी सोनिया ने अपने एनएसएस दल का प्रतिनिधित्व करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया था।

उधर, नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ जीएस बाली ने कहा कि छात्रा के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत भेज दी गई है। प्राकृतिक आपदा के तहत मामला बनाते हुए जल्द ही परिवार को चार लाख तक की आर्थिक मदद दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed