फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School girl attempts suicide.

छात्रा ने स्कूल में निगला सल्फास, शिक्षकों में हड़कंप

Fri, 11 Dec 2015 08:17 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
School girl attempts suicide.

ऊना के निकटवर्ती गांव के एक स्कूल में शुक्रवार को 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा ने सल्फास निगल कर आत्महत्या का प्रयास कर डाला। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। छात्रा को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा परिजनों की ओर से उसका स्कूल बदलने के निर्णय से नाराज थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने स्कूल परिसर में कथित तौर पर सल्फास निगल लिया।
विज्ञापन

गांव के ही स्कूल में पढ़ना चाहती है छात्रा

School girl attempts suicide.

मौके पर मौजूद छात्रों ने फौरन मामले की सूचना शिक्षकों को दी। जिससे पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को दिए बयान में छात्रा के परिजनों ने बताया कि वह उसे ऊना के गर्ल्स स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं।

लेकिन छात्रा की जिद गांव के ही स्कूल में पढ़ने की है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर घर में कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed