फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Education Board: Errors found in the question papers of class 9th and 11th, children will get grace marks

स्कूल शिक्षा बोर्ड: नौवीं और 11वीं के प्रश्नपत्रों में मिली गड़बड़ी, बच्चों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

Sat, 18 Dec 2021 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार नौवीं की गणित परीक्षा के सवाल नंबर तीन में गड़बड़ी मिली है। इस सवाल के लिए दिए गए विकल्प गलत पाए गए। इसी तरह नौवीं कक्षा के ही सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के प्रश्नपत्र में सवाल नंबर दो के नीचे दिए विकल्पों में भी गड़बड़ी मिली है। 

विज्ञापन
School Education Board: Errors found in the question papers of class 9th and 11th, children will get grace marks
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर व दिसंबर महीने में आयोजित नौवीं और 11वीं कक्षा की फर्स्ट टम टर्म की परीक्षा के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी मिली है। मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने गलत सवालों के बदले विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार नौवीं की गणित परीक्षा के सवाल नंबर तीन में गड़बड़ी मिली है। इस सवाल के लिए दिए गए विकल्प गलत पाए गए। इसी तरह नौवीं कक्षा के ही सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के प्रश्नपत्र में सवाल नंबर दो के नीचे दिए विकल्पों में भी गड़बड़ी मिली है।

विज्ञापन


उधर 11वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस के पेपर के पहले सवाल में दस उपप्रश्नों की बजाय नौ छपे हुए पाए गए हैं। प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर शिक्षा बोर्ड ने नौवीं के गणित, सामाजिक विज्ञान और ग्यारहवीं के कंप्यूटर साइंस के प्रश्नपत्रों की विशेषज्ञों से जांच कराई। इस दौरान गड़बड़ी की बात सही पाई है। इसके बाद बोर्ड ने इन तीनों सवालों के बदले नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को प्रति प्रश्न एक-एक रियायती अंक देने का फैसला लिया।
विज्ञापन


इसमें यह ख्याल रखा जाएगा कि रियायती अंक देने के बाद किसी भी विद्यार्थी के अंक 50 से ज्यादा न हों। बता दें कि पहले सत्र की परीक्षाओं में 50 अंक का प्रश्नपत्र जारी किया गया और परीक्षा का समय भी डेढ़ घंटे तय किया गया था। इस संबंध में उपनिदेशक जिला शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि नौवीं और ग्यारहवीं तक के प्रश्नपत्रों में मिली गड़बड़ी को लेकर शिक्षा बोर्ड की अधिसूचना पहुंच चुकी है। इस जिलेभर के स्कूलों को जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed