हिमखंड की चपेट में आए नितिन के स्कूल में बच्चों ने की सलामती की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर में हिमखंड की चपेट में आए जयसिंहपुर उपमंडल के रिट गांव के नितिन की सलामती के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। शुक्रवार को लाहट स्कूल के बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने भी नितिन के लिए प्रार्थना की।
नितिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहट की जमा एक कक्षा में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र रहे हैं। शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा कॉलेज से स्नातक के दौरान ही सेना भर्ती हो गए।
इसके बाद ही बीए फाइनल की परीक्षा नितिन ने दी थी। नितिन राणा का जन्म 25 जनवरी, 1992 को हुआ था। किसान सुभाष चंद राणा के घर जन्मे नितिन की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला भगैतर में हुई।
वॉलीबाल और खो-खो के रहे खिलाड़ी
जमा दो तक पढ़ाई शहीद मिलाप चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहट से की। नितिन की अध्यापिकाओं रेणु, मोनिका कटोच और अध्यापक वेद प्रकाश ने बताया कि लाहट स्कूल को साल 2007 में उच्च से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा मिला तो नितिन जमा एक में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र थे।
उन्होंने साल 2011 में राजकीय महाविद्यालय पालमपुर से स्नातक की। हिमखंड की चपेट में आए नितिन स्कूल समय में वॉलीबाल और खो-खो के खिलाड़ी रहे। उन्होंने दोनों खेलों में जिला स्तर तक अपने खेल का प्रदर्शन किया। अन्य गतिविधियों में भी स्कूल समय में सक्रिय रहे।