फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private bus collided with a danga in dehra Kangra, student narrow escaped

Road Accident Himachal: पालमपुर के दरंग में पेड़ से टकरा गई बस, 22 यात्री घायल, देहरा में बाल-बाल बचे बच्चे

Fri, 30 Sep 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/नगरोटा बगवां/देहरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/नगरोटा बगवां/देहरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 08:57 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के दरंग में एक निजी बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए हैं। बस में करीब 35 सवारियां थीं।

विज्ञापन
private bus collided with a danga in dehra Kangra, student narrow escaped
पेड़ से टकराई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के दरंग में एक निजी बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए हैं। बस में करीब 35 सवारियां थीं। आठ घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को नगरोटा अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निजी बस पालमपुर से कांगड़ा जा रही थी। दंरग के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को नगरोटा बगवां अस्पताल ले जाया गया। यहां से आठ लोगों को टांडा रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।  मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने बताया जाता है कि बस के पेड़ से टकराने से सवारियाें में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 35 सवारियां थीं। इनमें 22 लोग घायल हो गए हैं। आठ लोगों को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक ओंकार चंद निवासी सुक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
चालक ओंकार चंद, कुशला देवी (50) निवासी घोड़व, सविता (29), अक्षिता पटियाल (6) निवासी लंजेहड़ रंझू, रविंद्र कुमार (38) खड़ौठ, सुनिधि (21) आईमा, रत्न चंद (72) हटवास, विशाल कुमार (23: भदरेह़, अवंतिक (23) घुग्घर, विध्याचंल (23) बिहार, सीमा (32) लदवाड़ा, विनीत (34) संदू ब्रडग़्रां, जगतंबा (60) धरहेड़, नीमा देवी (59) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुशला (50), शुभकरण (63) भट्टू समूल, ज्योति (20), राधा देवी (43) अरला, दिनेश कुमारी (26) दियोग्रा, विमला देवी (26) दैहण, गायत्री देवी (60) व दया राम (50) निवासी अरला को टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रही स्कूल बस डंगे से टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे
 देहरा शहर के साथ लगते एक निजी स्कूल के बच्चे सड़क हादसे का शिकार होने-होने से बच गए। शुक्रवार को जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल बस घर छोड़ने जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के बस चलाने पर चालान किया है।जानकारी के अनुसार सुनहेत स्थित एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने देहरा की तरफ जा रही थी। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। ब्यास पुल से पहले (दियाड़ा) सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए एनएच के कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने गड्ढों को भरने के लिए सीसी का इस्तेमाल किया। गड्ढे में सीसी के ताजा होने के कारण और उस पर से कोई वाहन न गुजरे, तो वहां पर जेसीबी खड़ी कर दी थी। ऐसे में वाहन एक साइड से निकल रहे थे।


उसी समय लोअर सुनहेत के तरफ से बच्चों से भरी स्कूल बस आई। चालक का स्कूल बस पर नियंत्रण नहीं रहा और जेसीबी को देख घबरा गया। इसके बाद चालक ने एक तरफ मोड़ डंगे से बस को टकरा दिया। हालांकि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अभिभावक भी मौके पर दौड़े चले आए। कई अभिभावक बच्चों को अपने निजी वाहन में घर को ले गए। शेष बच्चे दूसरी स्कूल बस में गए। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले जांच कर रही है। हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने बस के दस्तावेज चेक करने के बाद पाया कि बस बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के दौड़ रही थी। इसके बाद पुलिस ने बस का तीन हजार रुपये का चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed