फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School boy died after collision with other friend

इस सचिन के लिए जानलेवा साबित हुआ क्रिकेट का जुनून

Wed, 02 Apr 2014 05:21 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
School boy died after collision with other friend

खेतों में बने मैदान में क्रिकेट का मैच खेल रहे चौदह वर्षीय बालक की गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बालक बल्लेबाजी कर रहा था।

विज्ञापन


शॉट लगाकर जैसे ही वह रन लेने के लिए दौड़ा तो सामने से आ रहे रनर से जोर से जा टकराया और जमीन पर गिर पड़ा। बालक इतनी जोर का गिरा की उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।

सूचना मिलते ही रामशहर पुलिस थाना प्रभारी शिव कुमार एक टीम लेकर मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। इसका मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है।

विज्ञापन

डीएवी में दसवीं का छात्र था सचिन कौशल

School boy died after collision with other friend

यह हादसा नालागढ़ उपमंडल के रामशहर थानांतर्गत आने वाले बाहा (चंबा) गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे का है।

पुलिस के मुताबिक सचिन कौशल (14) पुत्र रामपाल सोलन में दयानंद आदर्श विद्यालय स्कूल सोलन में अध्ययनरत है।

उसने दसवीं की परीक्षा दी थी और प्लस में एडमिशन लिया है। सोलन में वह अपने रिश्तेदार के घर रहता था। उसके पिता प्रगतिशील किसान है। अवकाश के दौरान वह अपने पैतृक गांव बाहा, उपतहसील रामशहर आया हुआ था।

इसी दौरान बालक अपने पुराने दोस्तों के साथ गांव के खेत में बनाए मैदान में क्रिकेट खेल खेलने लगा। रन के लिए दौड़ते समय विपरीत दिशा से आए साथी के टकराव से वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन की हडडी टूट गई।

स्कूल में भी पसरा सन्‍नाटा

School boy died after collision with other friend
घायलावस्था में उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी निश्चिंत नेगी ने कहा कि खेल खेल में यह घटना घटी है, जिसमें किसी का कसूर सामने नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंपी गई और पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत रपट दर्ज कर ली है।

उधर स्कूल प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने कहा कि बालक काफी होनहार था। मंगलवार सुबह मौत की सूचना मिलते ही स्कूल में शोक लहर दौड़ गई।

स्कूल का झंडा झुका कर दो मिनट तक मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed