फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school annual function

Shimla News: संस्कृति स्कूल घणाहट्टी में पहाड़ी नाटी पर झूमे छात्र

Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
school annual function
मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संस्कृति स्कूल घणाहट्टी में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नाटी, राजस्थानी नृत्य, हिंदी और अंग्रेजी नाटक, कंतारा नृत्य और जंगल सफारी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

डॉ. बिंदु कालिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जीवांशी, हरमन, मुदिता, निलांग, लावर्या, काव्या, कनन, पलक, दिल्या, सृषा, विशांश, वेश, अकुल, अजय, वंश, अंशिका, अर्पित, रजत, लक्ष्य, रश्मि, वेदला, यश और दिवेश सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कनिका शर्मा ने प्रथम, रातिका ने द्वितीय और इनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको भी स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। समारोह में डॉ. विधि शर्मा सहित लाल चंद, रोशन ठाकुर, रमेश ठाकुर, योगराज शर्मा, सुभाष सोनी, प्रमोद शर्मा, रेखा शर्मा, जगदीश ठाकुर और हरनौत ने अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु कालिया ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed