फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scholarship scam in himachal pradesh CBI probe against private educational institution

सीबीआई: करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एक और निजी संस्थान पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 16 Apr 2022 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 12:29 PM IST
सार

सीबीआई की अब तक की जांच में 266 में से 28 निजी संस्थानों को घोटालों में संलिप्त पाया गया है। 11 संस्थानों की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 17 संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है।

विज्ञापन
scholarship scam in himachal pradesh CBI probe against private educational institution
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के बहुचर्चित 250 करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई नाइलेट के एक केंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। आरोप हैं कि छात्रवृत्ति हड़पने वाले इस संस्थान के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसकी जांच करने के लिए सीबीआई मामला ईडी को सौंपने जा रही है। 

विज्ञापन


सीबीआई की अब तक की जांच में 266 में से 28 निजी संस्थानों को घोटालों में संलिप्त पाया गया है। 11 संस्थानों की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 17 संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है। तीन संस्थानों के खिलाफ  सीबीआई ने चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 12 से अधिक व्यक्तियों को चार्जशीट में नामजद किया जा सकता है।
विज्ञापन


हाल ही में तीन निजी शिक्षण संस्थान पर हुई है कार्रवाई
छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने हाल ही में तीन निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, दो रजिस्ट्रार समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई सिरमौर जिले के कालाअंब के हिमालयन ग्रुप ऑफ  प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, आईटीएफ टी शिक्षा समूह न्यू चंडीगढ़ और आईसीएल ग्रुप ऑफ  कॉलेज हरियाणा संस्थान के खिलाफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना के निजी संस्थान की 4.42 करोड़ की संपत्ति हो चुकी अटैच
प्रवर्तन निदेशालय ने 1 अप्रैल को जिला ऊना के केसी एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंडोगा की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 4.42 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इस सोसाइटी पर आरोप है कि सोसायटी ने एससीएसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के पैसों से दो प्लॉट खरीदे और एक भवन का निर्माण किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते ईडी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed