{"_id":"5cf77a2bbdec22070871563d","slug":"scholarship-scam-cbi-probe-for-common-mobile-number-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: कॉमन मोबाइल नंबरधारकों पर सीबीआई का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: कॉमन मोबाइल नंबरधारकों पर सीबीआई का शिकंजा
Wed, 05 Jun 2019 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई के निशाने पर अब शैक्षणिक संस्थानों के वे कर्मचारी आ गए हैं जिनके मोबाइल नंबरों को छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों से लिंक किया गया था।
विज्ञापन
जांच एजेंसी को शक है कि इन्हीं नंबरों की मदद से छात्रवृत्ति आते ही बिना छात्रों को बताए निकाल ली गई। साथ ही इन नंबरों का इस्तेमाल डमी छात्रों के नाम पर आई छात्रवृत्ति को निकालने के लिए भी इस्तेमाल होने की संभावना जताई है। इन्हीं पहलुओं को देखते हुए जांच एजेंसी अब इन मोबाइल नंबरधारकों से पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन
22 शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों को अब जांच टीम ने रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संस्थानों ने नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात अधिकारी के मोबाइल नंबरों को बच्चों के बैंक खातों की जानकारी में दर्ज करा दिया। इसके बाद जितने भी लेनदेन हुए उनकी जानकारी बैंक से एसएमएस के माध्यम से बच्चों के बजाय नोडल अधिकारी को ही मिल रही थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इस बात के सामने आते ही जांच अधिकारियों ने अब नोडल अधिकारियों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो सूची तैयार होने के बाद नोडल अफसरों से जांच अधिकारी पूछताछ शुरू करेंगे। फिलहाल जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ में अपना बेस कैंप बना लिया है और वहां सीज किए दस्तावेजों की स्क्रूटिनी कर रही है।