{"_id":"61211fee02b7c742a337ba82","slug":"scholarship-scam-cbi-asked-for-records-from-himachal-directorate-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने हिमाचल शिक्षा निदेशालय से तलब किया 300 विद्यार्थियों का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने हिमाचल शिक्षा निदेशालय से तलब किया 300 विद्यार्थियों का रिकॉर्ड
Sun, 22 Aug 2021 02:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:15 AM IST
सार
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई ने 16 संस्थानों की एक साथ जांच करने का फैसला लिया है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
265 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। सीबीआई ने करीब 300 विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है। जांच एजेंसी को इस रिकॉर्ड को एचपीई-पास से मिले रिकॉर्ड से सत्यापित करना है। निदेशालय ने रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। इसे जल्द ही जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा। सूत्रों के अनुसार मामले से जुड़े संस्थानों के प्रबंधकों और बैंकों के अफसरों को जल्द ही पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि शिक्षा निदेशालयों के छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ी शाखा के तत्कालीन और वर्तमान के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर सीबीआई के शिमला कार्यालय में पूछताछ और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बुलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई ने 16 संस्थानों की एक साथ जांच करने का फैसला लिया है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। अभी तक सीबीआई 11 संस्थानों की जांच पूरी कर चुकी है। इसमें सामने आया है कि शिक्षा निदेशालयों के तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों और बैंकों की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन