फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scheme to provide 24 hours water will start on people's suggestions

Shimla News: लोगों के सुझावों पर शुरू होगी 24 घंटे पानी देने की योजना

Sat, 14 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Scheme to provide 24 hours water will start on people's suggestions
सुएज इंडिया कंपनी अभी पार्षदों से ले रही सुझाव, बाद में वार्डाें में जाकर लोगों से की जाएगी बातचीत
विज्ञापन

शहर में बिछए जाएंगे पानी के बड़े नए पाइप

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को 24 घंटे प्रेशर के साथ पानी देने की सतलुज पेयजल योजना आम लोगों और पार्षदों के सुझावों तथा सहमति के बाद ही लागू होगी।

इसके लिए सुएज इंडिया कंपनी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले पार्षदों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके बाद वार्डाें में आम लोगों के साथ बैठकें की जाएंगी। हाल ही में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी कंपनी को आम जनता को भरोसे में लेकर इस योजना का काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने के लिए शिमला शहर में बड़े आकार की नई पेयजल लाइनें बिछाई जानी हैं। इसके लिए जगह-जगह खुदाई की जाएगी। सरकारी जमीन से लेकर निजी भूमि तक से यह लाइनें गुजरेंगी। ऐसे में काम के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए सभी को पहले योजना की जानकारी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कई पेयजल लाइनें भूमिगत बिछाई जानी हैं। इसके लिए जहां भी सड़क या रास्ते की खुदाई होगी, उसकी काम के बाद मरम्मत भी कंपनी खुद करेगी। काम से जनता को परेशानी न हो, इसके लिए सभी के सुझाव लिए जाएंगे। किस तरह से शहर की जनता इस काम को करने के पक्ष में है, इस पर सभी की राय ली जाएगी। अभी तक ढली, मशोबरा, शांति विहार और संजौली चौक के पार्षदों से इस योजना पर सुझाव लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article