फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Schedule for biennial elections released for 56 Rajya Sabha seats

Shimla: प्रियंका-सोनिया या आनंद को हिमाचल से राज्यसभा में भेजने की चर्चा

Mon, 29 Jan 2024 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 10:22 PM IST
सार

भारतीय चुनाव आयोग की ओर से राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर सभी नजरें टिक गई हैं।

विज्ञापन
Schedule for biennial elections released for 56 Rajya Sabha seats
सोनिया व प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व मंत्री आनंद शर्मा में से किसी एक को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा है। सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग की ओर से राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर सभी नजरें टिक गई हैं। प्रदेश कमेटी ने भी अगले सप्ताह इस पर मंथन करने की तैयारी शुरू कर दी है। दस फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी हिमाचल आना प्रस्तावित है।

ऐसे में संभावित है कि इस बैठक के माध्यम से राज्यसभा जाने वाले नेता के नाम को लेकर संकेत मिल सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा का दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में इस बार हिमाचल से राज्यसभा में कांग्रेस के नेता की एंट्री होगी। प्रियंका गांधी का राजधानी शिमला के समीप घर है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका ने अपने घर पर रहकर ही प्रचार की कमान संभाली थी। ऐसे में चर्चा है कि प्रियंका गांधी अगर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ती हैं तो हिमाचल से राज्यसभा जा सकती हैं।
विज्ञापन


पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम की भी अटकलें हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार सोनिया गांधी का उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ना तय नहीं है। पार्टी उन्हें हिमाचल से राज्यसभा भेजकर प्रियंका गांधी को पार्टी की परंपरागत सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा राज्यसभा जाने वाले नामों में सबसे सशक्त बताए जा रहे हैं। हालांकि इस बाबत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभी तक कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बाबत हाईकमान का फैसला ही सर्वोपरि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी पर हाईकमान करेगा फैसला : सुक्खू
राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रत्याशी को लेकर पार्टी हाईकमान ही फैसला करेगा। प्रियंका गांधी या सोनिया गांधी को हिमाचल से राज्यसभा भेजने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे ध्यान में अब तक ऐसी बात नहीं आई है।

56 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा
चुनाव आयोग की ओर से राज्यसभा की 56 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 राज्यों की 56 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। इनमें हिमाचल की एक सीट भी शामिल है।  इस सीट पर 2 अप्रैल 2024 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा 56 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 15 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 20 फरवरी तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। 27 फरवरी को सुबह 9:00 से 4:00 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 27 फरवरी को शाम 5:00 बजे होगी। 29 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 


चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार आंध्र प्रदेश की तीन राज्यसभा, बिहार छह, छत्तीसगढ़ एक, गुजरात चार, हरियाणा एक, हिमाचल प्रदेश में एक, कर्नाटक चार, मध्य प्रदेश पांच, महाराष्ट्र छह, तेलंगाना तीन, उत्तर प्रदेश 10 , उत्तराखंड एक, पश्चिम बंगाल पांच, ओडिशा तीन और राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed