फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schedule for admission to ITI industrial training institutes fixed, counseling will be done in three phases

ITI Admission Schedule: हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश का शेड्यूल तय, तीन चरणों में होगी काउंसलिंग

Wed, 29 Jun 2022 01:18 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 01:18 PM IST
सार

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया है। विभिन्न ट्रेडों की सीटें भरने के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग होगी। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 16 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
Schedule for admission to ITI industrial training institutes fixed, counseling will be done in three phases
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया है। विभिन्न ट्रेडों की सीटें भरने के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग होगी। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 16 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई को प्रदेश भर में होगी। निदेशालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल में पहले राउंड के लिए 16 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन और फीस जमा करवाई जा सकती है। पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई हो होगी। इसके बाद 29 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों को संबंधित आईटीआई में लेकर उपस्थित होना होगा। 

विज्ञापन


वहीं पहले चरण के बाद रिक्त पड़ी सीटों को 30 जुलाई तक दर्शा दिया जाएगा। इसके बाद एक अगस्त से चार अगस्त तक रिक्त पड़ी सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। 11 अगस्त को दूसरे चरण सीटों के लिए काउंसलिंग होगी और 20 अगस्त को रिक्त पड़ी सीटों को दर्शाया जाएगा। इसके बाद स्पॉट एडमिशन राउंड शुरू होगा। इसमें 22 से 25 अगस्त तक विभिन्न संस्थानों में रिक्त पड़ी सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान 22 अगस्त को 70 फीसदी से ऊपर अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। वहीं 23 को 55 से 70, 24 को पास मार्क्स से लेकर 55 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 25 अगस्त को कोई भी दसवीं पास कोई भी अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेगा। संवाद
विज्ञापन


तीन चरणों में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण के लिए अभ्यर्थी 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। - विवेक चंदेल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed