{"_id":"575c32a74f1c1b507e9c5aa3","slug":"sbi-associates-bank-strike-on-28th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जुलाई को एसबीआई के सहयोगी बैंकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जुलाई को एसबीआई के सहयोगी बैंकों की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Jun 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पांच सहयोगी बैंकों के कर्मचारी 28 जुलाई को एक दिन की हड़ताल करेंगे।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पांच सहयोगी बैंकों के कर्मचारी 28 जुलाई को एक दिन की हड़ताल करेंगे। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला इंप्लाइज यूनियन के महासचिव एमएस वर्मा ने दावा किया है कि 29 जुलाई को अन्य बैंक भी उनके समर्थन में एक दिन की हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के निदेशक मंडल की बैठक 17 मई को तत्काल बिना किसी पूर्व सूचना के बुलाई गई थी।
विज्ञापन
इस बैठक में एसबीआई के आदेश पर सभी सहयोगी बैंकों को बंद करने और एसबीआई द्वारा अधिग्रहण करने का एजेंडा लाया गया। एमएस वर्मा ने कहा कि एसबीआई प्रबंधन के विरोध में 21, 29 जून और 11 जुलाई को पांचों बैंकों के कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
28 जुलाई को स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले पांचों सहयोगी बैंकों में हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी अगर एसबीआई प्रबंधन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।