पता था भिड़ेंगे झोटे, हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे एसपी और डीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशोबरा सायर मेले में झोटों की लड़ाई होने की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को पहले दी गई थी, बावजूद दोनों महकमे खामोश बैठे रहे। झोटों की लड़ाई होने की सूचना तेरह सितंबर को मंदिर कमेटी की ओर से जिला और पुलिस प्रशासन को लिखित में दे दी गई थी बावजूद इसके डीसी और एसपी ने समय रहते कोई एक्शन नहीं लिया।
मामला जब मीडिया की सुर्खियां बना तो आनन फानन में उसी मंदिर कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। जिसने इस बात की सूचना 13 सितंबर को प्रशासन को दे दी थी। इस बात की जानकारी मंदिर कमेटी तलाई मशोबरा के अध्यक्ष बालक राम ने दी। मंदिर कमेटी की ओर से इस बारे में पत्र की प्रतिलिपि जारी की है।
पत्र में मेला कमेटी अध्यक्ष बालक राम वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को उच्च न्यायालय के 2015 के आदेशों का हवाला दिया था। जिसमें झोटों की लड़ाई पर प्रदेश में सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है। जिसका पालन मंदिर कमेटी ने किया है।
मामले को लेकर मेले से पहले हुई बैठक में स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित कुछ लोगों ने मेले में झोटों को लड़ाने के लिए स्थानीय विधायक की अध्यक्षता में उपसमिति बनाने और झोटे लड़ाने का निर्णय। इसका मंदिर/ मेला कमेटी सदस्यों ने विरोध किया था।
मंदिर/ मेला कमेटी पिछले दो साल से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रस्साकस्सी आयोजन करवाया रहा था। मंदिर मेला कमेटी ने निर्णय लिया कि यदि 16 सितंबर को मेले में झोटों की लड़ाई करवाई जाती है तो इस मंदिर कमेटी की कोई भी भूमिका नहीं होगी।
इसके जिम्मेवार विधायक अनिरुद्ध की अध्यक्षता बनी कमेटी/ उपसमिति होगी। मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का मत था कि प्रशासन मेले में झोटों को लड़ाने की अनुमति देता है तो मंदिर कमेटी मेला करवाने को तैयार है।
प्रधान बालक राम ने कहा कि उप प्रधान जीत सिंह कंवर, सचिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष हरिकिशन वर्मा मशोबरा भी इस झोटों की लड़ाई के विरोध में थे। इस बारे में डीसी और एसपी को लिखित में सूचित कर दिया गया था बावजूद इसके प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन पर ही एफआईआर दर्ज की गई जबकि इस मामले में प्रशासन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले पर क्या कहते है डीसी और एसपी
एसपी को दी थी सूचना : डीसी
उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें सूचना मिली थी। इस बारे में एसपी को सूचित कर दिया गया था और वहां पर पुलिस की भी तैनाती की गई थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है , लोगों से अपील है कि वह जांच में सहयोग करें।
कोई सूचना नहीं मिली : एसपी
एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। हर मेले में पुलिस की तैनाती रहती ही है। एफआईआर दर्ज की गई है और हर पहलू पर जांच होगी।
क्या है मामला
16 सितंबर को अदालत की रोक के बावजूद शिमला के मशोबरा में सायर मेले में झोटों(भैंसे) की लड़ाई करवा दी गई। इस लड़ाई में अचानक कुछ झोटे बेकाबू होकर भीड़ में घुस गए। इससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को मंच से माइक पर झोटों की लड़ाई के दौरान फोटो न खींचने की हिदायतें दी जा रही थी। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसूलकी की।