{"_id":"6805d2b43e445a18a3081634","slug":"sawan-barwal-qualified-for-the-asian-championship-by-winning-the-gold-medal-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
Mon, 21 Apr 2025 05:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
रड़ा भंखेड़ के निवासी सावन ने अब एशियन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। एशियन चैंपियनशिप जून में साउथ कोरिया में होगी।
विज्ञापन
सावन बरवाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
केरल के कोच्चि में 38वीं राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चौंतड़ा ब्लाॅक के धावक सावन बरवाल ने दस हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रड़ा भंखेड़ के निवासी सावन ने अब एशियन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। एशियन चैंपियनशिप जून में साउथ कोरिया में होगी। कुलदीप बरवाल और सुभद्रा देवी के पुत्र सावन बरवाल ने 28 मिनट 57 सेकेंड का समय लेकर दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने के लिए 29 मिनट 30 सेकेंड का समय जरूरी था। हाल ही में सावन बरवाल ने राष्ट्रीय खेलों में दो नए राष्ट्रीय रिकाॅर्ड दस हजार और पांच हजार मीटर की दौड़ में देहरादून में बनाए थे। उधर, प्रशिक्षक गोपाल बरवाल का कहना है कि कड़े प्रशिक्षण के बाद सावन बरवाल सेना में भर्ती हुए। उम्मीद है सावन बरवाल एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन