फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satwant Atwal will go on deputation, govt issued NOC

Himachal: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी मानसी सहाय और सतवंत अटवाल, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 13 Nov 2024 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Nov 2024 10:36 AM IST
सार

अटवाल ने करीब 20 दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हिमाचल सरकार के पास आवेदन किया था।

विज्ञापन
Satwant Atwal will go on deputation, govt issued NOC
आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर व आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस और श्रमायुक्त मानसी सहाय ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगी। केंद्र सरकार ने मानसी सहाय ठाकुर को शहरी विकास मंत्रालय में  नियुक्ति दे दी है।   इसके अलावा विशेष सचिव अरिंदम चौधरी को सरकार की एनओसी का इंतजार है। अरिंदम ने भी केंद्र सरकार में सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार के पास आवेदन किया हुआ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्तियों पर प्रदेश से जाने वाले अधिकारियों का क्रम लगातार जारी है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास) कोलकाता के निदेशक और संस्थान (जेएस स्तर) प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।  

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग भी कुछ माह पूर्व ही दिल्ली चले गए हैं। आशुतोष गर्ग भी नई दिल्ली चले गए हैं।  1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस मनीष गर्ग को चुनाव आयोग और आशुतोष गर्ग को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्ति दी गई है। आईएएस अधिकारियों में के संजय मूर्ति, अनुराधा ठाकुर, भरत खेड़ा, डॉ. रजनीश, सुभाशीष पंडा, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान, ललित जैन, ऋगवेद ठाकुर, देवश्वेता बनिक और पंकज राय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। मीरा मोहंती भी इन दिनों दिल्ली में सेवारत हैं।  
विज्ञापन



वहीं, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजीपी होमगार्ड सतवंत अटवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें एनओसी जारी कर दिया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उनकी तैनाती के आदेश जारी होने बाकी हैं। अटवाल ने करीब 20 दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हिमाचल सरकार के पास आवेदन किया था। वह हिमाचल में कई अहम पदों पर रही हैं। विजिलेंस में एडीजीपी के बाद उन्हें हाल ही में अतिरिक्त महानिदेशक-सह-कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं में नियुक्त दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में आईपीएस के 94 पद सृजित हैं। इनमें 6 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। एडीजीपी सतवंत ने लंबे समय तक विजिलेंस में सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही इनके पास एडीजीपी सीआईडी का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा है। पुलिस विभाग के मुखिया रहे संजय कुंडू के अवकाश पर जाने के दौरान उनके पास महानिदेशक का भी कार्यभार रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जता रही थीं। इसे लेकर वह आलाधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। अटवाल पुलिस विभाग में तेजतर्रार अफसरों में से एक हैं।

रोहन को भी मिली अनुमति
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक और मानसी सहाय ठाकुर के पति रोहन चंद ठाकुर को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए प्रदेश सरकार से एनओसी मिल गई है हालांकि इन्हें केंद्र की ओर से महकमा सौंपने की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed