फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Singh Satti statement hits out at congress over kashmir violence

कश्मीर में बिगड़े हालातों पर भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान

Thu, 14 Jul 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Jul 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
Satpal Singh Satti statement hits out at congress over kashmir violence
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कश्मीर में बिगड़े हालातों पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों की ओर से कश्मीर घाटी में फैलाई जा रही हिंसा की निंदा करती है। कांग्रेस के बोये बीजों की नफरत भरी फसल वर्तमान पीढ़ी को काटनी पड़ रही है।

विज्ञापन


अगर उस समय कांग्रेस ने समझदारी से फैसला लिया होता और धारा 370 नहीं लगाई होती तो आज कश्मीर को इस तरह के हालातों का सामना नहीं करना पड़ता। कहा कि देश के बाहर और भीतर कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो नहीं चाहती कि कश्मीर के हालात सामान्य हों।

विज्ञापन

राजनीति करने से बाज आए कांग्रेस

Satpal Singh Satti statement hits out at congress over kashmir violence

उन्होंने कांग्रेस और आतंकियों के पक्षकारों पर कटाक्ष किया कि अब कांग्रेस की देशभक्ति कहां है, जब देश को तोड़ने में लगे षड्यंत्रकारी, सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी और हमले कर रहे हैं। आतंकियों के मानवाधिकार की बात करने वाले पैरोकार आज सुरक्षाबलों पर और शांति के समर्थकों पर हो रहे हमलों पर चुप क्यों हैं? कहा कि कश्मीर में हिंसा को भाजपा किसी भी तरह मंजूर नहीं कर सकती है।

कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने के सभी प्रयासों को भाजपा पूरी तन्मयता के साथ करेगी। जरूरत इस बात की है कि राजनीतिक विद्वेष से ऊपर उठकर शांति प्रक्रिया में शामिल लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। अलगाववादियों और षड्यंत्रकारियों के कारनामों की कड़ी निंदा की जाए। कांग्रेस को भी देश की इस महत्वपूर्ण समस्या पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed