{"_id":"57a200db4f1c1b6f152ba656","slug":"satpal-singh-satti-statement-hits-out-at-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं को फंसाने के लिए धन का दुरुपयोग कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं को फंसाने के लिए धन का दुरुपयोग कर रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Aug 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
satpal satti
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द होने के फैसले से सरकार की द्वेषपूर्ण नीतियों पर कड़ा तमाचा लगा है। फैसले ने यह साबित कर दिया है कि सरकार बनने के पश्चात वीरभद्र सरकार ने विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए न केवल न्याय व्यवस्था, बल्कि कीमती समय को भी बर्बाद किया है।
विज्ञापन
विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए सरकार धन का दुरुपयोग कर रही है। अब भाजपा जनता के बीच कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठे खोलेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के बनने के पश्चात वीरभद्र सिंह ने अपने गलत कारनामों पर पर्दा डालने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार व झूठे मुकदमे बनाने की राजनीति शुरू की।
विज्ञापन
बदले की भावना से ग्रसित होकर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा नेताओं व अन्य अधिकारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में वीरभद्र सिंह व उनका परिवार न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने मुकदमों के दर्ज होने से पहले कहा था कि यह मामले झूठे और बदले की भावना से ग्रसित होकर दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा का नेतृत्व पाक साफ है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की नजरें मुख्यमंत्री पद पर हैं और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी को बचाने की लड़ाई में व्यस्त हैं। इस चक्कर में प्रदेश का विकास और आम आदमी पिस रहा है।