फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Satti Target HP Govt on Election Commession Issue.

भाजपा का हमला, कहा- सरकार की कठपुतली बन गया है निर्वाचन आयोग

Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Satpal Satti Target HP Govt on Election Commession Issue.

नगर निगम शिमला के चुनाव टालने को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर लगातार हमले कर रही है। वीरवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर हार के डर से संवैधानिक संस्था से असंवैधानिक कार्य कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि चुनाव टालने के असंवैधानिक काम को करने के एवज में ही सरकार ने एक अधिकारी को उसके गृह क्षेत्र में तैनाती दे दी। वहीं, आगे भी अपनी मनमानी कराने के लिए संवैधानिक संस्था के सचिव पद को अतिरिक्त प्रभार के रूप में अपने चहेते अफसर को दे दिया।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि सरकार चाहे जितना चुनाव टाल ले। लेकिन जब भी चुनाव होंगे, तब जनता सरकार को उसके इस असंवैधानिक कृत्य का जवाब देगी। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार 27 अप्रैल को शिमला में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से इतना घबरा गई है कि निगम का चुनाव टालने के लिए संवैधानिक संस्था राज्य निर्वाचन आयोग को भी कठपुतली बनाकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि संविधान की धारा 243 यू में स्पष्ट है कि किसी भी सूरत में स्थानीय शहरी निकाय चाहे वह किसी भी स्तर के हों, उनका कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को दूसरी बार पुनर्निरीक्षित करने के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नगर निगम के चुनाव टालना चाह रही है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति देकर इस पद पर बिठाया गया। जबकि इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का निर्वाचन आयोग में कार्यकाल बचा होने के बावजूद इस्तीफा लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में सलाहकार के पद पर बिठाया गया जो संविधान के विरुद्घ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed