फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti statement over himachal congress president kuldeep rathore

आरएसएस का ज्ञान लें कुलदीप राठौर: सतपाल सत्ती

Sun, 27 Jan 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
satpal satti statement over himachal congress president kuldeep rathore

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर को आरएसएस का ज्ञान नहीं है और अध्यक्ष बनने के बाद वे कांग्रेस पर कम और भाजपा पर ज्यादा बोल रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की गुटबाजी और खूनी संघर्ष ने उन्हें कुछ बोलने के लिए छोड़ा ही नहीं है।  कुलदीप राठौर आरएसएस का ज्ञान हासिल करें और चाहें तो आरएसएस के कार्यक्रमों में शिरकत भी करें। सरकारों से संघ का प्रत्यक्ष कोई लेनदेन नहीं रहता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक या विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता यदि अपनी मेहनत सेे सीएम, मंत्री या विधायक बने हैं तो यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार में नियुक्तियां मुख्यमंत्री और भाजपा की कोर टीम की सलाह से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए सीएम स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि राठौर बताएं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में आरएसएस की नियुक्तियों पर सवाल किस हैसियत से उठा रहे हैं। क्या कांग्रेस की सरकार में सीएम कार्यालय में भाजपा के लोगों को नियुक्त किया जाता था। सत्ती ने कहा कि जो नियुक्तियां हुई हैं वो बिल्कुल सही हैं। 

8 कनाल पर बनेगा भाजपा कार्यालय, शाह करेंगे शिलान्यास

satpal satti statement over himachal congress president kuldeep rathore

सतपाल सत्ती ने कहा कि 28 जनवरी को पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए आ रहे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन किया जाएगा। अमित शाह पुलिस लाइन झलेड़ा हेलीकॉप्टर से आएंगे, वहां से कार द्वारा सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

शाह भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करेंगे, जिसके लिए पुराना होशियारपुर रोड पर 8 कनाल भूमि पर ली गई है। इसके बाद अमित शाह, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख, त्रिदेव और ग्राम केंद्र प्रमुखों को संबोधित करेंगे। 

चार जगह होगी वाहनों की पार्किंग
सतपाल सत्ती ने कहा कि बिलासपुर, हमीरपुर और देहरां से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ट्रक यूनियन के पास, नैना देवी ऊना से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए डीएवी स्कूल के पास, हरोली और ऊना के लिए शैलजा बिहार कॉलोनी के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी, जबकि मंत्रियों, उपाध्यक्षों और अन्य वीआईपी की पार्किंग सभा स्थल के पास बन रही कॉलोनी में रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed