{"_id":"2500c4f9b1e6f323dff9333c40033e6c","slug":"satpal-satti-statement-on-indo-pak-t20-in-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच सरकार और आईसीसी पर निर्भर: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच सरकार और आईसीसी पर निर्भर: सत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि धर्मशाला में 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर निर्णय प्रदेश सरकार और आईसीसी को करना है। मैच होना चाहिए या नहीं, यह प्रदेश सरकार और आईसीसी पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
हालांकि, सत्ती ने कहा कि एचपीसीए भाजपा का कोई मोर्चा नहीं है। इसलिए, भाजपा हिमाचल सरकार और कांग्रेस के विरोध के जवाब में कोई धरना प्रदर्शन क्यों करे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर भाजपा के नेता हैं। अनुराग ने क्रिकेट में हिमाचल का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान सत्ती ने कहा कि असम में भी तो साउथ एशियन गेम्स में पाकिस्तान के करीब 400 खिलाड़ी आए थे। तो वहां इस तरह का मुद्दा क्यों नहीं बना। मैच के खिलाफ शांता के पीएम और सीएम को लिखे गए पत्र के प्रश्र के जवाब में सत्ती ने कहा कि अपनी व्यक्तिगत राय रखने का हर किसी को अधिकार होता है।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि एचपीसीए का धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम शुरू से ही कांग्रेसियों को नहीं पच रहा है। मैच के बहाने मनकोटिया, सुक्खू, राकेश कालिया सरीखे कई नेताओं के बीच लोकप्रियता लूटने की होड़ मची हुई है। कांग्रेस के नेताओं में कंपीटीशन चल रहा है कि कहीं कोई और विरोध की सुर्खियां बटोर न ले।
मेयर पद को हाईजेक करना चाह रहे मंत्री और सरकार- नगर निगम चुनाव की रणनीति बनाने धर्मशाला पहुंचे सत्ती ने प्रेस वार्ता में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा पर निशाना साधा। शहरी विकास मंत्री और सरकार के लोग सत्ता बल के जरिये धर्मशाला का मेयर पद हाईजेक करने की कोशिश कर रहे हैं।
नहीं तो मेयर पद पर ढाई ढाई साल के आरक्षण का क्या मतलब है? जब तक मेयर नगर निगम का कामकाज समझेगा तब तक उसका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। नगर निगम के चुनाव सरकार पार्टी चिह्न पर नहीं करा रही, क्योंकि वह खरीद फरोख्त कर मेयर पद हथियाना चाहती है।