फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti says lathi charge on gaddi community is murder of democracy

सत्ती बोले- गद्दी समुदाय के लोगों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या

Fri, 11 Aug 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Aug 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
satpal satti says lathi charge on gaddi community is murder of democracy

धर्मशाला में गद्दी समुदाय के लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल ने बयान जारी इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया है। कहा कि मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


चंद वोटों की खातिर सरकार जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का गंदा खेल खेल रही है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पहले तो माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही थी, पर अब स्वयं गुंडागर्दी पर उतर आई है।
विज्ञापन


किसी भी आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बयानों से प्रदेश में जातिवाद और क्षेत्रवाद का जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। मंडी में ब्राह्मणों के खिलाफ  टिप्पणी और अब गद्दी समुदाय के खिलाफ  भद्दे बयान उनकी इसी रणनीति का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पद से इस्तीफा दें मुख्यमंत्री: अनुराग
हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के गद्दी समुदाय के खिलाफ  अनुचित बयान और फिर पुलिस के लाठीचार्ज की आलोचना की है। कहा कि मुख्यमंत्री की गद्दी समुदाय के खिलाफ  टिप्पणी अत्यंत दुखद है। समुदाय के सदस्यों पर लाठीचार्ज अस्वीकार्य है।

अपनी गलत बयानबाजी पर माफी मांगने के बजाय पुलिस की मदद से लोगों की पिटाई कराना शर्मनाक है। कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ  अपराध, माफियाराज चरम पर है। ऐसी सरकार और मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें प्रदेश के हित में तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 

गद्दी समाज के खिलाफ बयानबाजी निंदनीय: पांडेय
धर्मशाला में गद्दी समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज और उससे कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से की गई टिप्पणी को भाजपा प्रदेश प्रभारी निंदनीय बताया है। पांडेय ने कहा कि वीरभद्र सिंह जहां विपक्ष का सम्मान करना अकसर भूल जाते हैं, वहीं अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी का भी सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे। 

कहा कि गद्दी समुदाय पर वीरभद्र सिंह की टिप्पणी पूरी जनजाति का घोर अपमान है। भाजपा प्रदेश में दलित स्वाभिमान सम्मेलन कर समाज में सामाजिक समता, समरसता लाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वीरभद्र सिंह इसके विपरीत प्रदेश में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने में लगे हैं।

भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा किसान मोर्चा
किसान मोर्चा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की दहलीज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हिमाचल प्रदेश कृषि पर आधारित प्रदेश है और किसान मोर्चा पार्टी का एक अहम मोर्चा है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने कही। 

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने की। पांडेय ने किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, हर घर, हर किसान तक पहुंचाएं।

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सरोही ने केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई गईं विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि मोर्चा की जिम्मेदारी जिन कार्यकर्ताओं के पास हैं, उन्हें सक्रियता से निभाएं।

उन्होंने  कहा कि जो पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं, उन्हें पद मुक्त किया जाए। भंडारी ने किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर मतदान केन्द्र तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और एक बूथ 5 किसान प्रहरी कार्यकर्ताओं के मंडलवार सम्मेलन आयोजित करें।


मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि 31 अगस्त तक मंडलों की बैठकें संपन्न हो जानी चाहिए। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री रमेश धवाला, राकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जगदेव ठाकुर, हुक्म सिंह बैंस, देवेंद्र ठाकुर, दिलीप पाल, अमर सिंह परिहार, वीरेंद्र ठाकुर, संजीव देष्टा सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed