फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti hits out at congress

कांग्रेस सरकार के शासन में चरम पर पहुंची गुंडागर्दी: भाजपा

Sun, 12 Feb 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Feb 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
satpal satti hits out at congress

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री रिखी राम कौंडल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के शासन में गुंडागर्दी चरम पर है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। बिलासपुर जिले की ताजा घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। 

विज्ञापन


इसमें तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने इस तरह की घटना से बिलासपुर की जनता सहमी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर बिलासपुर के विधायक से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी क्षेत्र में डीएफ ओ और एक डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। भाजपा नेताओं कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में तीन गुणा ज्यादा वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों के खिलाफ  आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के साथ अब प्रदेश आतंकियों की शरण स्थली भी बनता जा रहा है। विदेशी पर्यटकों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। महिलाओं के आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। हिमाचल के हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार की इस नाकामी से हिमाचल प्रदेश की छवि पर गहरा आघात पहुंचा है। यह कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed