{"_id":"5778a9764f1c1b75697f99d1","slug":"satpal-satti-directions-to-party-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती ने मंडल अध्यक्षों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती ने मंडल अध्यक्षों को दी हिदायत
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बिना संगठन की इजाजत कोई भी मीटिंग न करने की हिदायत दी है। साथ ही कहा कि कहीं भी भाजपा के नाम पर न कार्यक्रम आयोजित करें और न ही पार्टी नेतृत्व के फोटो के साथ अपनी फोटो वाले फ्लेक्स या बैनर लगाएं।
विज्ञापन
अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा की दो दिवसीय आवासीय जिला स्तरीय बैठक के समापन सत्र में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत, लग्न और निष्ठा से कार्यकर्ता लीडर बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 272 सीटें जीतकर केंद्र में जो सरकारी बनी है, वह कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता किसी को भी ऊंचा उठा सकता है और सही कार्य न करने वाले को पटकनी भी दे सकता है। कहा के विचारधारा के लिए काम करो न कि खुद का महिमा मंडन करो। चुनाव कोई भी हार-जीत सकता है, परंतु संगठन में एकजुटता रहनी चाहिए।
भाजपा में अच्छी छवि और कर्मठ कार्यकर्ताओं का ही आदर है। पार्टी में हर कार्यकर्ता जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में प्रधानमंत्री मोदी सीधा पैसा भेज रहे हैं, लेकिन कांग्रेस विधायक जनता को गुमराह कर रहे हैं।