फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satluj Pooja by Satluj Jal Vidyut Nigam in Duttnagar Rampur himachal pradesh

Satluj Pooja: मंत्रोच्चारण के साथ की गई सतलुज की आराधना, महिला मंडलों ने किया नृत्य

Sun, 19 Jun 2022 09:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jun 2022 09:21 PM IST
सार

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि सतलुज एसजेवीएन की नींव है। सतलुज की पूजा कर एसजेवीएन अपना आभार प्रकट कर रहा है। यहां से शुरू हुआ सफर आज विदेशों तक जा पहुंचा है।  

विज्ञापन
Satluj Pooja by Satluj Jal Vidyut Nigam in Duttnagar Rampur himachal pradesh
सतलुज की आराधना करते पंडित। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसजेवीएन रामपुर परियोजना ने दतनगर में सतलुज की आराधना की। आराधना का कार्यक्रम देर शाम को 7:00 बजे से शुरू हुआ। बनारस से आए छह पंडितों ने वेद मंत्रों के उच्चारण से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम 9:30 बजे तक चला। यह कार्यक्रम देखने के लिए परियोजना के कर्मचारियों सहित आसपास क्षेत्र के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


उनकी पत्नी ललिता शर्मा भी मौजूद रहीं। सबसे पहले विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। महिला मंडलों ने नृत्य भी किया। एमडी ने सतलुज नदी दतनगर के पास जाकर सबसे पहले सतलुज की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि सतलुज एसजेवीएन की नींव है। सतलुज की पूजा कर एसजेवीएन अपना आभार प्रकट कर रहा है। यहां से शुरू हुआ सफर आज विदेशों तक जा पहुंचा है। जल्द लूहरी परियोजना भी तैयार होकर क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग देगी।
विज्ञापन


गंगा नदी की तर्ज पर एसजेवीएन की ओर से शुरू की गई सतलुज आराधना बनारस और हरिद्वार से आए प्रसिद्ध पंडितों की ओर से की गई। गंगा आरती की तर्ज पर शनिवार को सतलुज नदी में भी सतलुज आराधना शुरू हुई। रामपुर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार, नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट के प्रमुख रविचंद्र नेगी, लूहरी प्रोजेक्ट के प्रमुख रोशनलाल नेगी और जंगी थोपन प्रोजेक्ट के प्रमुख विकास महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed