फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satluj Jal Vidyut Nigam Foundation will work for increase the income of farmers in Himachal

हिमाचल में किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करेगा सतलुज विद्युत निगम

Sat, 22 Jun 2019 08:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Satluj Jal Vidyut Nigam Foundation will work for increase the income of farmers in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और सतलुज जल विद्युत निगम फाउंडेशन मिलकर काम करेगा। इसके लिए विवि और फाउंडेशन के लिए समझौता हुआ है। फाउंडेशन कृषि विवि के माध्यम से 800 किसानों को प्रशिक्षण देगा।

विज्ञापन


कृषि विवि और फाउंडेशन के बीच शिमला में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए।  विवि कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने कहा कि सतलुज जल विद्युत निगम पिछले तीन साल से किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए विवि की सहायता कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश भर के 800 किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए सतलुज जल विद्युत निगम 62.50 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वाईपी ठाकुर ने कहा कि सभी 32 प्रशिक्षण कार्यक्रम विवि के विशेषज्ञों के अधीन संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत विवि के सभी आठ कृषि विज्ञान केंद्रों में 16 प्रशिक्षण कार्यक्रम और उतने ही प्रशिक्षण कार्यक्रम विवि के मुख्यालय पालमपुर में होंगे। किसानों को पॉलीहाउस खेती, पौधा सुरक्षा, शून्य लागत खेती, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, नर्सरी लगाना और डेयरी संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।


सतलुज जल विद्युत निगम फाउंडेशन के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डीपी कौशल ने कहा कि यह समझौता निगम के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत हुआ है।

इसमें प्रति प्रशिक्षणार्थी 1400 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर धीरज गुप्ता, हर्ष जैन, गोपेश ठाकुर, गोपाल कंडवाल और कृषि विवि से प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. देशराज चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed