फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli mosque dispute Intensifies Hindu organizations protest, chakka jam

Sanjauli Mosque Dispute: संजाैली में दिनभर चलती रही नारेबाजी, मस्जिद का बिजली कनेक्शन काटने पर अड़े रहे लोग

Fri, 21 Nov 2025 01:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Nov 2025 01:32 PM IST
सार

देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली में नारेबाजी की। प्रशासन ने समिति की मांगों पर सहमति जताई है। एफआईआर वापस लेने के साथ मस्जिद की बिजली, पानी काटने पर सहमति बनी। प्रदर्शन के दौरान ही संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने का वीडियो भी वायरल हो गया। यह देखकर लोग और भड़क गए। 

विज्ञापन
Sanjauli mosque dispute Intensifies Hindu organizations protest, chakka jam
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के संजौली में बुलाए गए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से ही पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। सुबह 10:00 बजे तक संजौली बाजार में लोगों की आवाजाही सामान्य रही और यातायात भी सुचारु रहा। सुबह 10:00 बजे के बाद संजौली पुलिस थाने के बाहर लोग जुटना शुरू हो गए।

विज्ञापन


देवभूमि संघर्ष समिति और हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सड़क किनारे जमा हुए इन लोगों से यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस के कई जवान मोर्चा संभालने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान आमरण अनशन पर बैठे देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य विजय शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें आईजीएमसी ले जाया गया। सुबह 11:00 बजे तक मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और धरना प्रदर्शन की तैयारियां करने लगे। 11:30 बजे से नारेबाजी शुरू हो गई। कई लोग सड़क किनारे बैठ गए और प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन लिखित में उनकी मांगें पूरी नहीं कर देता, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। चेतावनी दी कि दोपहर 1:00 बजे तक यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो संजौली में चक्का जाम कर दिया जाएगा। करीब 12:45 बजे जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 1:00 बजे प्रशासन और समिति पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान अनशन पर बैठे एक अन्य पदाधिकारी मदन ठाकुर की तबीयत भी बिगड़ गई। इन्हें भी आईजीमएसी ले जाया गया। बैठक में प्रशासन ने समिति की प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। विवादित ढांचे की बिजली काटने और लोगों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग पर भी सहमति बनी। मौके पर पदाधिकारियों ने घोषणा की कि प्रशासन ने उनकी मांगें मान ली हैं।

विज्ञापन

भड़क गए लोग, कर दिया चक्का जाम
प्रशासन से बात के बाद लोग भड़क गए। बोले कि उन्हें लिखित आश्वासन नहीं चाहिए। उनके सामने ही मस्जिद का बिजली-पानी का कनेक्शन काटा जाए। दोपहर 1:00 बजे करीब पांच मिनट के लिए लोगों ने यहां चक्का जाम भी कर दिया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत ही यातायात बहाल भी कर दिया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी कई जिलों के लोग मौके पर पहुंचे। कुल्लू से आए एक दल ने 1:40 बजे के बाद भी प्रदर्शन जारी रखा। कहा कि उनके सामने कनेक्शन काटा जाए। सरकार और प्रशासन आश्वासन देकर राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, 2:30 बजे तक मौके से ज्यादातर लोग वापस लौट गए और प्रदर्शन खत्म कर दिया।

नमाज पढ़ने की वीडियो देखकर भड़के लोग
प्रदर्शन के दौरान ही संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने का वीडियो भी वायरल हो गया। यह देखकर लोग और भड़क गए। बोले कि प्रदर्शन के बावजूद मस्जिद में लोगों की आवाजाही जारी है। इसे क्यों नहीं रोका जा रहा है। हालांकि, मस्जिद कमेटी ने इससे इन्कार कर दिया।
 

संजौली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विवाद को देखते हुए संजौली और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिद क्षेत्र में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदर्शन के बाद भी संजौली में पुलिस की तैनाती की गई है। उधर, देवभूमि संघर्ष समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्वक आंदोलन के बावजूद प्रशासन मांगें नहीं सुन रहा था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। सह-संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन तो दिया है, लेकिन जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, क्रमिक अनशन जारी रहेगा। संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने बताया कि जिला अदालत के फैसले को चुनौती देने के लिए वे प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed