{"_id":"0346354631b9a2cf991329ffd348e312","slug":"sanjauli-college-principal-beaten-up-by-abvp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सारी हदें पार, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर बरसाए लात घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Aug 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के संजौली कॉलेज में शिक्षकों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में सरेआम छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई हो रही है। प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जेएस नेगी पर शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। घटना के वक्त डॉ. नेगी के साथ कार में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
कॉलेज गेट पर पहुंचते ही डॉ. नेगी को गाड़ी से घसीटकर बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन हमलावर सफल नहीं रहे। इसके बाद वह कॉलेज कैंपस में पहुंचे, वहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक प्रिंसिपल पर आरोपियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
हमले में उन्हें पीठ और होंठ पर चोटें आई हैं। प्रिंसिपल पर हमला होते देख कई शिक्षक, अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी गेट पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलीं। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को भी बुला लिया था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कालेज कैंपस को खाली करवा दिया। इससे कॉलेज में पूरा दिन पढ़ाई भी ठप रही। पुलिस ने एबीवीपी के दस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। एबीवीपी की कार्यकर्ता अंकिता ने भी प्रिंसिपल और प्रोफेसर के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
देखें वीडियो