फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanitation survey will start again from February eight in Himachal pradesh

हमीरपुर: हिमाचल में आठ फरवरी से फिर शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण

Sun, 06 Feb 2022 05:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Feb 2022 05:23 PM IST
सार

ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वय अनिल कुमार ने कहा कि जनवरी में कुछ जिलों में सर्वे शुरू हुआ था, लेकिन कोविड के कारण बंद करना पड़ा था। अब आठ फरवरी से सर्वे दोबारा शुरू होगा।

विज्ञापन
Sanitation survey will start again from February eight in Himachal pradesh
स्वच्छता सर्वेक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वेक्षण-2021 आठ फरवरी से दोबारा शुरू होगा। नवंबर और फिर जनवरी में यह सर्वे कोविड-19 के कारण रुक गया था। हालांकि, जनवरी के पहले सप्ताह में टीम ने कुछ जिलों के कई गांवों का सर्वे किया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सर्वे बंद कर दिया गया। अब आठ फरवरी से सर्वेक्षण दोबारा शुरू होगा। इसमें केंद्र की टीम प्रदेश के गांवों में स्वच्छता के विभिन्न मानकों की जांच करेगी। प्रदेश के 282, जबकि हमीरपुर जिले के 22 गांवों का स्वच्छता सर्वे किया जाएगा। निरीक्षण के बाद विभिन्न मानकों पर आधारित एक हजार अंकों में से जिले को रैंकिंग दी जाएगी। देशभर में होने वाले सर्वे के बाद सबसे स्वच्छ जिले की रैंकिंग सामने आएगी। अपने जिले की स्वच्छता संबंधी फीडबैक देने के लिए लोग एसएसजी 2021 एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर महज पांच प्रश्नों का उत्तर देकर सर्वे में भागीदार बन सकते हैं।

विज्ञापन


एक हजार अंकों में से 350 अंक नागरिकों की फीडबैक के आधार पर दिए जाएंगे। निरीक्षण के 300 नंबर और साढ़े तीन सौ नंबर सर्विस लेवल प्रोग्राम के तहत विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन आदि के रखे गए हैं। गांवों में स्वच्छता, ओडीएफ निरीक्षण, शौचालय, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, सूचना एवं संप्रेषण कार्यक्रम, घरों में स्वच्छता के सभी प्रबंधों आदि मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एक हजार अंकों में सबसे अधिक अंक पाने वाले गांवों और जिलों को देशभर में रैंकिंग दी जाएगी। ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वय अनिल कुमार ने कहा कि जनवरी में कुछ जिलों में सर्वे शुरू हुआ था, लेकिन कोविड के कारण बंद करना पड़ा था। अब आठ फरवरी से सर्वे दोबारा शुरू होगा। परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए केडीएस कंवर ने कहा कि लोग एसएसजी 2021 एप डाउनलोड कर अपने क्षेत्र की स्वच्छता स्थिति की फीडबैक दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed