फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanitary napkins on bus stands for women in himachal pradesh

महिला यात्रियों को बस अड्डों पर मिल सकेंगे सेनेटरी नैपकिन

Mon, 31 Dec 2018 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
sanitary napkins on bus stands for women in himachal pradesh

जयराम सरकार ने महिला यात्रियों को बड़ी राहत दी है। स्कूलों की तर्ज पर इन महिला यात्रियों को अब बस अड्डों पर सेनेटरी नैपकिन की सुविधा मिलेगी। सरकार ने शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और पालमपुर में वेंडिंग मशीनें स्थापित कर दी हैं। महिला यात्री यहां पांच रुपये में एक पैकेट ले सकेंगी। बाजार में इस पैकेट की कीमत 30 से 40 रुपये है।   

विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जल्द ही यह सुविधा सूबे के सभी बस अड्डों पर शुरू की जाएगी। इसके लिए 42 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि बसों में सफ र करने वाले दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने प्रदेश के 38 बस अड्डों पर व्हील चेयर्स उपलब्ध करवा दी हैं।
विज्ञापन


जल्द ही शेष बस अड्डों में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन बस अड्डों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप नहीं हैं, वहां इनका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में भी उपलब्ध होंगे सेनेटरी नैपकिन 
प्रदेश सरकार ने स्कूली छात्राओं को भी सेनेटरी नैपकिन देने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं को नैपकिन का पैकेट एक रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed