जनऔषधि केंद्रों पर इतने रुपये में मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार देश के सभी 3200 जन औषधि केंद्रों पर सुविधा सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाएगी। अब महिलाएं और युवतियां सिर्फ ढाई रुपये में सेनेटरी नेपकिन खरीद पाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। अब जल्द ही महिलाओं और युवतियां जन औषधि केंद्र पर सेनेटरी नैपकिन ले सकती हैं। यह योजना आयुष्मान भारत मिशन के तहत शुरू की गई है, जो देश के सभी जन औषधि केंद्र पर एक साथ शुरू होगी।
100 फीसदी इको फेंडली सेनेटरी नेपकिन
सुविधा सेनेटरी नेपकिन पूरी तरह बॉयोडीग्रिडेबल सहित 100 प्रतिशत इको फेंडली होगा। इसे स्वच्छ भारत मिशन में जोड़ा गया है।देश के सभी मेडिकल कालेजों, जोनल अस्पतालों, क्षेत्रीय अस्पतालों और उपमंडल स्तर के अस्पतालों में स्थापित जन औषधि केंद्र में सुविधा सेनेटरी नेपकिन मिलेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी जन औषधि केंद्रों पर सुविधा सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाने के योजना बनाई है, जल्द ही जन औषधि केंद्रों में इको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन मिलेंगे।