फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanitary napkin and baby diaper waste incinerator machine installed in Kumarsain

Shimla News: कुमारसैन में सेनेटरी नेपकिन और बेबी डायपर वेस्ट इंसीनरेटर मशीन स्थापित

Fri, 09 Oct 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin and baby diaper waste incinerator machine installed in Kumarsain
कुमारसैन में सेनेटरी नैपकिन एवं बेबी डायपर वेस्ट इंसीनरेटर मशीन का उद्घाटन करते एसडीएम मुकेश शर
एसडीएम मुकेश शर्मा और बीडीओ अरविंद गुलरिया ने किया उद्घाटन, स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित कुमारसैन-01 बाजार में सेनेटरी नेपकिन एवं बेबी डायपर वेस्ट इंसीनरेटर मशीन स्थापित की गई है। एसडीएम मुकेश शर्मा और खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलरिया ने मशीन का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य इस्तेमाल किए गए सेनेटरी नेपकिन और बेबी डायपर का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना और महिलाओं की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मशीन से इस प्रकार के अपशिष्ट को खुले में फेंकने से होने वाली गंदगी और पर्यावरण संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। बीडीओ अरविंद गुलरिया ने स्थानीय लोगों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। वहीं, पंचायत प्रधान ने क्षेत्रवासियों से इस्तेमाल किए गए नेपकिन और डायपर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निस्तारित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान परवीन वर्मा, उपप्रधान कपिल भारद्वाज, बाजार सदस्य काजल आजाद सहित अन्य पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed