{"_id":"30a8edca47081adb045e5f14f2aee370","slug":"sanam-re-movie-shooting-casting-rishi-kapoor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सनम रे’ की शूटिंग देखना चाहते हैं तो पहुंचे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सनम रे’ की शूटिंग देखना चाहते हैं तो पहुंचे यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर अदाकार ऋषि कपूर शिमला पहुंच गए हैं। वह फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं। छह महीने पहले ऋषि कपूर फिल्म ‘ऑल इज वेल’ की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। शनिवार को ऋषि कपूर पर भी फिल्म के कुछ शॉट फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
दिव्य कुमार खोसला के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सनम रे’ में ऋषि कपूर के साथ यामी गौतम, पुलकित सम्राट और उर्वशी पर भी फिल्म के शॉट फिल्माए जाने हैं। शिमला के अलावा कुफरी, मशोबरा, नारकंडा और कल्पा में भी शूटिंग होगी। फिल्म में यामी गौतम और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
शहर के सबसे पुराने स्कूलों में एक माने जाने वाला चेल्सी स्कूल इन दिनों तनकपुर के पुराने बाजार में तबदील हो गया है। स्कूल में फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग शुरू हो गई है। स्कूल एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगा। स्कूल में पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म के कुछ शॉट फिल्माए गए हैं। स्कूल परिसर को पूरी तरह से बाजार का रूप दे दिया गया है। इसमें तहसीलदार कार्यालय, डेयरी की दुकान, अग्निशमन केंद्र, पुस्तकालय, डाक्टर का क्लीनिक सहित अन्य प्रकार की दुकानें तथा दफ्तर बनाए गए हैं।
शुक्रवार को पुराने जमाने के बाजार में तबदील किए स्कूल परिसर में पुराने जमाने की गाड़ी में बैंड वालों तथा घोड़ों के साथ अंग्रेजों के जमाने की लुक देकर किसी बड़ी हस्ती के आने जैसा माहौल बनाकर फिल्म के कुछ शॉट फिल्माए गए। देर शाम तक शूटिंग जारी रही।
बहल प्रोडक्शन कंपनी के प्रबंधक विशाल बहल ने बताया कि फिल्म यूनिट 24 दिसंबर को शिमला पहुंच गई थी। ऋषि कपूर शुक्रवार शाम को पहुंचे हैं। शनिवार को ऋषि कपूर पर फिल्म के शॉट फिल्माए जाने हैं।