फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of red chilli, turmeric and coriander filled from spice companies in solan

Himachal: मसाला कंपनियों से भरे लाल मिर्च, हल्दी और धनिया के सैंपल

Fri, 17 May 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2024 11:14 AM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्थापित मसाला कंपनियों से सैंपल भरे हैं। पहले चरण में टीम ने चार सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Samples of red chilli, turmeric and coriander filled from spice companies in solan
लाल मिर्च, हल्दी और धनिया के सैंपल भरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्थापित मसाला कंपनियों से सैंपल भरे हैं। पहले चरण में टीम ने चार सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की अध्यक्षता में टीम ने सोलन के बद्दी से लाल मिर्च का एक, हल्दी का एक और धनिया पाउडर के दो सैंपल लिए हैं। आगामी दिनों में भी विभागीय टीम इसी प्रकार की कार्रवाई करेगी और मसालों के सैंपल लेगी।

विज्ञापन


वहीं हांगकांग और सिंगापुर में भारतीय मसालों में कीटनाशक का अधिक प्रयोग होने पर लगे प्रतिबंध के बाद प्रदेशभर में अभी तक करीब 101 सैंपल परीक्षण के लिए लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट भी आगामी दिनों में आने की उम्मीद है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दिनों से मसालों के सैंपल भरने की प्रक्रिया शुरू की। इसे अब जांच के लिए भी भेजा है। कुछ मसालों को प्रयोगशाला में भेजे करीब 14 दिन होने वाले हैं। विभागीय टीम ने प्रदेश के सोलन, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर समेत अन्य जगह मसाला निर्माता कंपनियां हैं, जो तरह-तरह के मसालों का निर्माण कर रही है। 

विज्ञापन

एथिलीन ऑक्साइड के मिश्रण का आरोप
मसालों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड के मिश्रण का आरोप लगा है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। वहीं इसके सेवन से लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का भी खतरा है। कीटनाशक पाए जाने पर बाहरी देशों ने प्रतिबंध लगा दिया। मसालों में इसकी अधिकता ब्रेस्ट कैंसर के खतरे का कारण बनने लगती है। अत्यधिक सेवन ब्रेन और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाने लगता है।

यह है मामला
गौर रहे कि हांगकांग और सिंगापुर में भारतीय मसालों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दो नामी मसाला निर्माता कंपनियों के मसालों में जांच के बाद कीटनाशक के प्रयोग होने की अधिक मात्रा पाई गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा   एवं मानक प्राधिकरण की ओर से देश में भी इसकी जांच के आदेश दिए। इसके बाद प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मसाला निर्माता कंपनियों में दबिश दी गई और अलग-अलग मसालों के सैंपल भरे गए हैं। इसी कड़ी में प्रदेशभर में भी सैंपलिंग शुरू की गई है। 

विज्ञापन

खजूर का सैंपल फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भरे गए खजूर के सैंपल फेल हो गए हैं। यह सैंपल बीते दिनों बद्दी से भरे गए थे। इसके बाद इसे जांच के लिए कंडाघाट भेजा था। सैंपल परीक्षण के दौरान एफएसएसएआई के  मानकों पर खरा नहीं उतरा। अब विभाग  की ओर से संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। करीब 30 दिनों में संतोषजनक जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed