फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of eight medicines including asthma, cholesterol made in Himachal failed

Drug Alert: हिमाचल में बनीं अस्थमा समेत आठ दवाओं के सैंपल हुए फेल, स्टॉक वापस मंगवाने को कहा

Tue, 12 Jul 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jul 2022 10:57 PM IST
सार

प्रदेश में बनी दस्त, अस्थमा, संक्रमण, इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल की दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरीं। प्रदेश की जिन आठ दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सात सोलन और एक ऊना में बनी है।

विज्ञापन
Samples of eight medicines including asthma, cholesterol made in Himachal failed
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जून में हिमाचल प्रदेश में बनी आठ दवाओं समेत देश में बनी 26 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। प्रदेश में बनी दस्त, अस्थमा, संक्रमण, इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल की दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरीं। प्रदेश की जिन आठ दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सात सोलन और एक ऊना में बनी है। केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रक संगठन ने जून में कुल 1096 दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें से 26 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गईं।

विज्ञापन


ऊना के मैहतपुर स्थित सविश गारनियर बॉयोटेक कंपनी में दस्त की बीमारी के लिए दी जाने वाली दवा सिफोलेक फोर्ट, सोलन के बद्दी के लोदी माजरा स्थित आक्सीलिस लैब में बनी अस्थमा की दवा सालमेटेरॉल के दो सैंपल, बद्दी स्थित हिलर्स लैब कंपनी में संक्रमण की दवा एलबेंडाजोल, बद्दी के ही ठेडा स्थित एसटेम हेल्थ केयर कंपनी में चमड़ी के इंफेक्शन की दवा ओमक्सीक्लीन, बद्दी के थाना स्थित गल्फा लैबोटरीज में कोलेस्ट्रॉल की दवा एटोरवास्टेटिन, परवाणू स्थित मोरपिन लैब में बनी दमे की दवा मोनटेलूकास्ट, बद्दी के किशनपुरा स्थित एलडर लैब में बनी ओरल इंफेक्शन की दवा पोविडोन आयोडीन के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


यूपी, हरियाणा, गुजरात, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बेंगलूरू और उत्तराखंड की 18 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने सैंपल फेल होने वाली सोलन और ऊना की कंपनियों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed