{"_id":"56ed82244f1c1b807c8b477f","slug":"sample-testing-of-food-items-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में भरे जाएंगे खाद्य वस्तुओं के 500 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में भरे जाएंगे खाद्य वस्तुओं के 500 सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के आरोपों के बाद खाद्य मंत्री ने यह निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार बड़े पैमाने में खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने जा रही है। एक महीने में प्रदेश के विभिन्न डिपो में मिलने वाली खाद्य वस्तुओं के 500 सैंपल लिए जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा में खाद्य वस्तुओं पर सवाल उठाए थे। इसके चलते खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने डिपो से सैंपल जुटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह हर सप्ताह डिपो का निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारी को भेजें। इसी के तहत खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से 62 खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए हैं। इसमें 2 खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें सस्ती दरों में डिपो में राशन मिलता है। इसमें आटा, चावल, नमक, तीन दालों के अलावा तेल और चीनी उपलब्ध कराई जाती है। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाली खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो इसके चलते सरकार ने एक महीने में 500 खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन