फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Same e-Vidhan software will be implemented in 18 states including Himachal Pradesh

Shimla News: हिमाचल प्रदेश समेत 18 राज्यों में लागू होगा एक जैसा ई-विधान सॉफ्टवेयर

Sun, 26 Nov 2023 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

 नए सॉफ्टवेयर को अपनाकर ही राज्य में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन को लागू किया जाएगा।  वर्ष 2014 में ई-विधान प्रणाली को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना था।

विज्ञापन
Same e-Vidhan software will be implemented in 18 states including Himachal Pradesh
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश 18 राज्यों की विधानसभाओं में एक जैसा ई-विधान सॉफ्टवेयर लागू किया जाएगा। नए सॉफ्टवेयर को अपनाकर ही राज्य में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन को लागू किया जाएगा। वर्ष 2014 में ई-विधान प्रणाली को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना था। अब नए सॉफ्टवेयर को अपनाकर ही राज्य में नेशनल ई-विधान प्रणाली लागू होगी। विधानसभा का बजट सत्र भी हिमाचल प्रदेश इसी सॉफ्टवेयर से संचालित कर सकता है।

विज्ञापन


पहली पेपरलेस विधानसभा हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2014 में शुरू की गई थी। इसके बाद ई-विधान के हिमाचल मॉडल को अपनाने के लिए कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और विधायक यहां आते रहे और निरीक्षण करते रहे। हिमाचल प्रदेश के इस मॉडल को आधार बनाकर केंद्रीय स्तर पर यह तय हुआ कि पूरे देश की विधानसभाओं को पेपरलेस किया जाएगा। इसके लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन अपनाई जाएगी। इसे एनईवीए नाम दिया गया है।
विज्ञापन


वन नेशन वन एप्लीकेशन
एनईवीए राज्य की सभी विधानसभाओं को डिजिटल हाउसेज में बदलेगी। इस नए सॉफ्टवेयर को अपनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सहित 18 राज्यों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इसकी टेस्टिंग भी हो जाएगी। इसके लिए एक केंद्रीय दल शिमला आएगा। इस नए सॉफ्टवेयर को सबसे पहले बिहार और उसके बाद हिमाचल प्रदेश ने लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 18 राज्यों ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर
समझौता ज्ञापन यानी एमओयू पर 18 राज्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। इन राज्यों में पंजाब, उड़ीसा, बिहार, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, पुडुचेरी, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed