{"_id":"581ec4164f1c1b067fb37168","slug":"salman-khan-shahrukh-khan-sunny-deol-and-hrithik-roshan-will-come-to-manali-for-movie-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी मनाली पहुंचेंगे ये चार बॉलीवुड स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी मनाली पहुंचेंगे ये चार बॉलीवुड स्टार
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में जल्द ही बॉलीवुड के बड़े स्टार शूटिंग करने आएंगे। बताया जा रहा है कि फरवरी में सन्नी दयोल मनाली में अपने बेटे को लांच करने को फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके अलावा यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए शाहरुख खान मनाली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं रीतिक के कैरियर को संभालने के लिए पापा राकेश रोशन अपनी ऑल टाइम फेवरेट जगह मनाली में शूटिंग करेंगे। इसके अलावा ट्यूबलाइट के सलमान पर बर्फबारी न होने से सीन फरवरी में शूट होंगे। वहीं, साउथ की कुछ फिल्मों की शूटिंग भी तय है। स्थानीय फिल्म को-आर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि इन फिल्मों के अलावा रोज ही उन्हें बॉलीवुड निर्माता निदेशकों के शूटिंग स्थल दिखाने के लिए फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों मनाली मिनी मायानगरी में बदलने लगी है। इस साल यहां बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने ट्यूबलाइट की शूटिंग कर इसे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सुर्खियों में ला दिया। वहीं, सन्नी लियोनी की पैरानार्मल फिल्म की शूटिंग से भी मनाली का पारा चढ़ता रहा। इसके अलावा नागिन सीरियल के हीरो कर्मवीर वोहरा समेत करीब आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग हुई।
विज्ञापन
वहीं, जौली एसएसबी-2 की शूटिंग के लिए पहुंचे अक्षय कुमार के मनाली को प्रोमोट करने के लिए ट्वीटर पर डाले वीडियो से भी मनाली पर लंबी डिबेट चली। आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है। फरवरी माह से मनाली में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के सात बड़े बैनर यहां दस्तक देंगे।