फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan in manali for shooting of Tubelight movie

दो महीने मनाली की वादियों में झूझू से रोमांस करेंगे सलमान खान

Thu, 01 Sep 2016 02:57 PM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Thu, 01 Sep 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
salman khan in manali for shooting of Tubelight movie

बालीवुड के भाईजान सलमान खान दो माह तक झूझू के साथ मनाली की वादियों में रोमांस करते नजर आएंगे। सलमान खान सोमवार को चीनी मूल की हीरोइन झूझू के साथ मनाली पहुंच रहे हैं। सलमान खान और झूझू करीब दो माह तक मनाली में होम प्रोडक्शन फिल्म ‘टयूबलाइट’ के लिए शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा यूनिट के अन्य सदस्यों ने भी मनाली का रुख कर लिया है। फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला भारी सामान भी मनाली पहुंच चुका है। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनने वाली इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान पहले ही मनाली पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

दो दशक बाद आ रहे हैं सलमान

salman khan in manali for shooting of Tubelight movie

उन्होंने बुधवार को पतलीकूहल और नग्गर में फिल्म के लिए शूटिंग स्थल देखे। बताया जा रहा है कि फिल्म के सांग सीक्वेंस को फिल्माने के लिए हरे-भरे देवदारों के आसपास स्थल देखे जा रहे हैं। जबकि युद्ध के दौरान की गोलाबारी को फिल्माने के लिए बंजार पहाड़ी लोकेशन को फाइनल किया जा रहा है।

सलमान खान के मनाली पहुंचने की चर्चाओं से मनाली का पर्यटन कारोबार चमकने की आशा भी जताई जा रही है। वहीं, समर सीजन के मंदी की मार झेल रहे टैक्सी आपरेटरों को भी अच्छे दिन वापस आने की उम्मीद जगी है। इधर, स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि

इस हफ्ते मनाली तथा आसपास के शूटिंग प्वाइंटों पर सलमान खान की फिल्म की शूंटिंग शुरू हो जाएगी। सलमान खान दो दशक बाद शूटिंग के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। इससे पहले वे सोहेल खान के निर्देशन में बनी ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और बागी फिल्म की शूटिंग को मनाली आए थे।

इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

salman khan in manali for shooting of Tubelight movie

मनाली में शाहरुख खान की त्रिमूर्ति, आमिर खान की थ्री इडियट्स, अमिताभ बच्चन की अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो, धर्मेंद्र की तहलका, मिथुन की कमांडो, गोविंदा की राधा का संगम, अक्षय की एक्शन रिप्ले, बाबी दियोल की बरसात, अजय देवगन की टैंगो चार्ली, मनोज कुमार की हिमालय की गोद में, शशि कपूर की कन्या दान आदि फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed