{"_id":"57db7cfd4f1c1ba009d481d2","slug":"salman-khan-film-shooting-at-beas-river-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग रिपोर्टः पांव फिसलने से ब्यास में बह गए सलमान, सिर पर लगी चोट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग रिपोर्टः पांव फिसलने से ब्यास में बह गए सलमान, सिर पर लगी चोट!
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान चीनी सेना के हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद मिलिट्री कैंप में उपचार करवा रहे हैं। लेकिन, रात के समय ब्यास नदी की ओर गए दबंग खान का पानी में पांव फिसल गया और वे कुछ दूर तक बहते चले गए।
विज्ञापन
नदी किनारे पड़े सलमान खान को चीनी लड़की की मदद से सैनिक छावनी पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के दौरान पता चलता है कि पहले से ही घायल सलमान के पानी में बहने से सिर पर चोट लगी है।
विज्ञापन
इसके चलते उनकी याददाश्त चली गई है। वीरवार को मनाली के समीप रायसन में सलमान खान पर ट्यूबलाइट फिल्म के लिए उक्त सीन फिल्माए गए। इसके लिए सुल्तान रात के बारह बजे तक शूटिंग स्थल पर ही जमे रहे।
विज्ञापन
हालांकि नदी में बहने तक तथा अन्य खतरनाक स्टंट सीन उनके डुप्लीकेट पर फिल्माए गए। लेकिन सलमान ने खुद डुप्लीकेट को अपने मूवमेंटस के बारे में बताया। यह सिलसिला अगले दो दिन तक चलेगा।
नाइट शिफ्ट के लिए सलमान वीरवार को भी तीन बजे सेट पर पहुंचे। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान आउटडोर शूटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।