फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan Being human foundation organized eye check up camp at arpita in laws home in mandi

सलमान खान ने निभाया बहन अर्पिता के ससुराल वालों से किया वादा

Mon, 19 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 19 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
salman khan Being human foundation organized eye check up camp at arpita in laws home in mandi

सलमान खान ने बहन अर्पिता के ससुराल वालों से किया वादा पूरा कर दिया है। सलमान खान फाउंडेशन के बैनर तले मंडी में बीईंग ह्यूमन संस्था की ओर से आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर के पहले दिन 500 के लगभग लोगों ने आंखों की जांच करवाई।

विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता ने किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, पत्नी सुनीता शर्मा, आयुष शर्मा, आश्रय शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

अर्पिता बोली, भाई ने वायदा निभाया

salman khan Being human foundation organized eye check up camp at arpita in laws home in mandi

अर्पिता ने कहा कि भाई ने मंडी वासियों से किया वायदा निभाया है। आगे भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि 26 और 27 सितंबर को गायनी जांच शिविर भी यू ब्लाक में ही लगाया जाएगा।

उन्होंने शिविर का आयोजन करवाने के लिए अभिनेता सलमान खान का आभार जताया है। शिविर में लगभग पांच सौ लोगों की आंखों की जांच की गई। इसमें लगभग दो दर्जन लोगों को आपरेशन करवाने की सलाह दी गई।

 

ऑपरेशन भी अपने खर्चे पर कराएगी संस्‍था

salman khan Being human foundation organized eye check up camp at arpita in laws home in mandi

ऑपरेशन भी संस्था द्वारा अपने खर्चे पर ही करवाए जाएंगे। शनिवार देर रात अर्पिता और आयुष अपने एक साल के बेटे आहिल के साथ मंडी पहुंचे। मंडी पहुंचने पर उनका पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर स्वागत किया गया।

सलमान खान इन दिनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मनाली की वादियों में हैं। वह कई दिनों से इस शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले कहा गया था कि वह स्वयं इस शिविर का उद्घाटन करने आएंगे मगर बाद में यह रस्म उनकी बहन ने निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed