फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salil appointed as a junior officer in engineering college Nagrota

बोलने और सुनने में असमर्थ दिव्यांग सलिल ने कायम की मिसाल, हर कोई कर रहा तारीफ

Sun, 23 Jun 2019 03:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Salil appointed as a junior officer in engineering college Nagrota
- फोटो : अमर उजाला

मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। अपने हुनर से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। फिर चाहे कोई भी कठिनाई सामने क्यों न आए, सबकुछ संभव हो जाता है। ऐसा ही कर दिखाया है जोगिंद्रनगर के सलिल सूद ने। बोलने और सुनने में शत-प्रतिशत अक्षम सलिल ने मेहनत के बलबूते पर सरकारी क्षेत्र में नौकरी हासिल की है।

विज्ञापन


26 वर्ष की उम्र में उन्होंने जूनियर ऑफिसर का पद हासिल किया है। राजीव गांधी इंजीनियर कॉलेज नगरोटा में बतौर जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट का कार्यभार संभाला है। वह शहर के प्रमुख व्यवसायी स्वर्गीय लाला बूटा राम सूद के पौत्र हैं। उन्होंने कंप्यूटर डिप्लोमा और बीसीए की डिग्री में अच्छे अंकों से हासिल की है। तीन वर्ष तक निजी सेक्टर में सेवाएं देने के बाद अब सरकारी क्षेत्र में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन

सलिल की माता सारिका सूद ने बताया कि सलिल जन्म के कुछ ही समय के बाद बीमारी की चपेट में आने से बोलने और सुनने में असमर्थ हो गया था। मां ने बेटे की अच्छी परवरिश के साथ उसके लिए पहले स्वयं स्पीच थैरेपी सीखी और फिर बेटे को इसी थैरेपी के माध्यम से उच्च शिक्षा हासिल करवाई। दिव्यांग सलिल सूद की जीवन संगिनी भी दिव्यांग हैं।

वह भी पति की तरह बोलने और सुनने में अक्षम हैं। उन्होंने पति को काबिल बनाने में बहुत मेहनत की। प्रदेश की पहली फाइन आर्ट की मास्टर डिग्री हासिल करने वाली अनामिका सूद दिव्यांग पति के लिए हमेशा ढाल बनी रहीं। दिव्यांग अनामिका की ओर से उकेरी गईं कई कलाकृतियां प्रदेश के प्रमुख म्यूजियम में शोभा बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed