फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sale of tomato crop in Mandi Balh Prices fell due to arrival of crops from other states

Mandi News: बल्ह के 'लाल सोने' की खेतों में ही रही सौदेबाजी, इन राज्यों के पहुंचे हैं आढ़ती, दाम गिरे

Tue, 25 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

टमाटर खरीदने के लिए विभिन्न राज्यों से आढ़तियों ने इन दिनों बल्ह घाटी में डेरा डाल दिया है। ये किसानों की हाथोंहाथ फसल खरीदकर मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों 700 रुपये क्रेट तक बिक रहा बल्ह घाटी का टमाटर अब 400 रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Sale of tomato crop in Mandi Balh Prices fell due to arrival of crops from other states
बल्ह में टमाटर की फसल को बेचने के लिए ले जाते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बल्ह घाटी का 'लाल सोना' यानी टमाटर की फसल इस बार भी हाथोंहाथ बिक रही है। हालांकि इस बार बीते वर्ष की तरह उम्दा दाम तो नहीं मिल रहे हैं। इसके बावजूद उत्तर भारत को बल्ह घाटी का टमाटर सप्लाई हो रहा है। इस बार दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। टमाटर खरीदने के लिए विभिन्न राज्यों से आढ़तियों ने इन दिनों बल्ह घाटी में डेरा डाल दिया है। ये किसानों की हाथोंहाथ फसल खरीदकर मंडियों तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


इन दिनों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, के आढ़ती बल्ह घाटी में पहुंचकर टमाटर खरीद रहे हैं। मंडियों में महाराष्ट्र, बंगलूरू पंजाब का टमाटर आने से एकदम टमाटर का रेट गिर गया है। बीते दिनों 700 रुपये क्रेट तक बिक रहा बल्ह घाटी का टमाटर अब 400 रुपये पहुंच गया है। हालांकि खेताें से सीधे सौदेबाजी हो रही है और टमाटर धड़ाधड़ बिक रहा है। इससे किसानों की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की परेशानी भी कम हो रही है। रोजाना लगभग दो हजार से अधिक गाड़ियां बल्ह घाटी से उत्तर भारत में टमाटर लेकर रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग मंडियों में यह टमाटर बिक रहा है। इस बार 1200 हेक्टेयर भूमि पर बल्ह घाटी में टमाटर फसल उगाई गई है। जोकि बीते वर्ष के मुकाबले 200 हेक्टेयर अधिक है। बीते वर्ष टमाटर के उम्दा दाम मिलने के बाद युवाओं ने इसमें रुचि दिखाई है। ढांगू से राकेश ठाकुर, नागचला से गंगाराम, धनदेव, राजगढ़ से रमेश ठाकुर, सटोह से डिंपल सैनी, रामू सैनी, छातदू से संतराम, कुम्मी से जोगी व अन्य ने बताया कि बाहरी राज्यों को टमाटर फसल की खेप सप्लाई हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों से टमाटर फसल खत्म होने के बाद यहां के टमाटर के दाम में उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed