फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Salary to mid day meal staff on 7th of Every Month in Una Himachal Pradesh

मिड-डे मील कर्मचारी: हर महीने सात तारीख को मिलेगा वेतन, प्रताड़ित किया तो होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 26 Aug 2023 10:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

मिड-डे-मील कर्मियों की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय की बैठक हुई। इसमें कहा गया है कि उपनिदेशक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बजट की उपलब्धता होने पर मिड-डे मील कर्मियों को हर माह की सात तारीख या इससे पहले वेतन जारी कर दिया जाए।

विज्ञापन
Salary to mid day meal staff on 7th of Every Month in Una Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊना जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील कर्मियों की सुविधाओं को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सख्ती दिखाई है। ताजा जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि मिड-डे-मील कर्मियों का वेतन हर माह सात तारीख को जारी करना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही मिड-डे मील कर्मियों से बच्चों का खाना तैयार करने के अलावा स्कूल के अन्य कार्य न करवाए जाएं। निदेशालय से स्पष्ट कहा कि है कि मिड-डे मील कर्मियों को किसी प्रकार के द्वेष में प्रताड़ित किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दिनों मिड-डे-मील कर्मियों की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय की बैठक हुई। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस संबंध में सभी स्कूलों को अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि उपनिदेशक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बजट की उपलब्धता होने पर मिड-डे मील कर्मियों को हर माह की सात तारीख या इससे पहले वेतन जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ वेतन की अदायगी के लिए एक समान बजट उपलब्ध रखना भी सुनिश्चित किया जाए। वहीं निर्देशों में यह भी कहा गया कि मिड-डे मील कर्मियों को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से राजनीतिक द्वेष के चलते प्रताड़ित करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों की तुरंत विभागीय जांच करवाई जाए और दोषियों कर कार्रवाई हो। ताकि ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों का स्कूलों में पालन करवाया जाएगा। हालांकि जिला के स्कूलों में मिड-डे मील से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अगर कही नियमों के उल्लंघन का बात आती है तो इसपर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग

अन्य कार्यों का दिया जाए अतिरिक्त मानदेय 
निदेशालय की ओर से जारी एक महत्वपूर्ण निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि मिड-डे मील कर्मियों से भोजन बनवाने के अलावा स्कूल के अन्य कार्य न करवाए जाएं। अगर उन्हें मिड-डे-मील से जुड़ा राशन लाने के लिए उचित मूल्य की दुकान और गैस सिलिंडर मंगवाने के लिए एजेंसी भेजा जाता है तो इनके लिए नियमों के तहत मानदेय अदायगी की जाए।


ध्यान रहे कि स्कूलों में अक्सर देखने में आता है कि मिड-डे-मील कर्मी ही राशन और गैस सिलिंडर लाने के लिए जाते हैं और उन्हें इसके लिए कोई अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जाता। हालांकि निदेशालय ने इसे नियमों के खिलाफ बताया। इसके अलावा मिड-डे-मील तैयार करने समय रसोई घर में अनुचित व्यक्ति और विद्यार्थियों के प्रवेश को भी निषेध रखने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed