फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salary Hike for Leftout PTA Teachers in Himachal.

लेफ्टआउट पीटीए शिक्षकों को जून से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, अधिसूचना जारी

Sat, 09 Sep 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Sep 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Salary Hike for Leftout PTA Teachers in Himachal.

अनुबंध पर आने से छूटे 1368 पीटीए शिक्षकों को बढ़ा हुआ मानदेय पहली जून से मिलेगा। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को मानदेय में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक में लेफ्टआउट पीटीए शिक्षकों को अनुबंध शिक्षकों के वेतन के बराबर मानदेय और सभी तरह की सुविधाएं देने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक लेफ्टआउट पीटीए शिक्षकों में असिस्टेंट प्रोफेसर को 26100, पीजीटी को 17650, डीपी-टीजीटी को 16600 और सीएंडवी को 15900 रुपये का मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। लेफ्टआउट शिक्षकों के मानदेय में 800 से एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


लेफ्टआउट पीटीए को अभी तक अनुबंध शिक्षकों के वेतन का 90 फीसदी जीआईए ग्रांट के तहत दिया जाता था। एक अन्य अधिसूचना के तहत लेफ्टआउट पीटीए शिक्षकों को छुट्टियों का पैसा देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2015 में नौकरी में गैप पीरियड होने के चलते 1368 पीटीए शिक्षक अनुबंध पर आने से छूट गए थे। इस दौरान सरकार ने करीब 5100 पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर लिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट में पंकज कुमार बनाम स्टेट केस विचाराधीन होने के चलते ये शिक्षक अनुबंध पर आने से छूट गए।


इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार लेफ्टआउट पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर नहीं ला पा रही है। चुनावी साल में सरकार ने बड़ा दांव खेलते हुए लेफ्टआउट शिक्षकों को अनुबंध पर लाने के आड़े आ रहे नियमों के चलते मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed