{"_id":"61e02a5744d9ff0b3e70927e","slug":"sainik-welfare-department-now-pgt-commerce-interview-will-be-held-on-20-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कल्याण विभाग: अब 20 जनवरी को होंगे पीजीटी कॉमर्स के साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कल्याण विभाग: अब 20 जनवरी को होंगे पीजीटी कॉमर्स के साक्षात्कार
Thu, 13 Jan 2022 07:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:04 PM IST
सार
सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार कक्ष में 22 जनवरी को रखे गए पीजीटी कॉमर्स के साक्षात्कार अब 20 जनवरी को होंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर घोषित फाइव डे वीक के चलते सैनिक कल्याण निदेशालय ने साक्षात्कार की तिथि को बदला है।
विज्ञापन
हिमाचल सैनिक कल्याण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले पीजीटी कॉमर्स के पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार कक्ष में 22 जनवरी को रखे गए पीजीटी कॉमर्स के साक्षात्कार अब 20 जनवरी को होंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर घोषित फाइव डे वीक के चलते सैनिक कल्याण निदेशालय ने साक्षात्कार की तिथि को बदला है। 22 जनवरी को ही रखे गए बीकॉम, एमकॉम, एमएससी, इलेक्ट्रॉनिक एवं टेली कम्युनिकेशन, टेलीफोन ऑपरेटर और टर्नर पदों के साक्षात्कार 29 जनवरी को होंगे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अगर सरकार के नए दिशा-निर्देश आते हैं तो इन तिथियों में बदलाव हो सकता है। अन्यथा 22 जनवरी को होने वाले यह साक्षात्कार 20 और 28 जनवरी को होंगे। सैनिक कल्याण विभाग के निदेश ब्रिगेडियर (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए पात्र अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं। फाइव डे वीक के चलते तिथियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन