{"_id":"5c406d28bdec227324213ae6","slug":"sainik-school-sixth-class-paper-1-canceled-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल छठी कक्षा का पेपर-1 रद्द, अब इस दिन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल छठी कक्षा का पेपर-1 रद्द, अब इस दिन होगा
Thu, 17 Jan 2019 05:25 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में छठी कक्षा का एक पेपर रद्द हो गया है। सैनिक स्कूल प्रशासन यह परीक्षा नए सिरे से करवाएगा। इसको लेकर नई तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 24 फरवरी को सैनिक स्कूल सुजानपुर के साथ साथ प्रदेश के अन्य 8 परीक्षा केंद्रों में होगी।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर के साथ-साथ दो अन्य राज्य जिनमें सैनिक स्कूल सातारा महाराष्ट्र और सैनिक स्कूल रेवा मध्यप्रदेश में भी दोबारा परीक्षा होगी। स्कूल प्रशासन ने छठी कक्षा का पेपर-वन रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि यह परीक्षा फिर से होगी। इस परीक्षा में उन्हीं छात्रों को बैठने का मौका दिया जाएगा, जिन्होंने पहले इस परीक्षा को दिया होगा। जो छात्र पहली परीक्षा में अनुपस्थित थे, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
सभी परीक्षार्थियों को स्कूल की ओर से पत्र जारी किया जाएगा। नए सिरे से एडमिट कार्ड भी बनाकर दिए जाएंगे। 8 फरवरी के बाद स्कूल वेबसाइट पर इस परीक्षा को नए सिरे से करवाने के लिए तमाम जानकारी ली जा सकती है।
6 जनवरी को जो परीक्षा हुई थी, उसमें छठी कक्षा के पेपर वन में कुछ गलतियां थीं। इसको लेकर यह कदम उठाना पड़ा। प्रदेश के जितने परीक्षा सेंटर बनाए गए थे, उतने ही परीक्षा सेंटर इस बार भी बनाए जाएंगे।
सैनिक स्कूल प्राचार्य एवं ग्रुप कैप्टन अमित कुमार पॉल ने कहा कि 24 फरवरी को छठी कक्षा का पेपर-1 दोबारा होगा। छह फरवरी को हुआ पेपर रद्द कर दिया है।