फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sahitya sammelan in Mandi.

'सार्थक साहित्य के लिए समाज से जुड़ना जरूरी'

Mon, 03 Nov 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 03 Nov 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
sahitya sammelan in Mandi.

प्रख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर ने कहा कि समाज से जुडे़ बिना सार्थक साहित्य की रचना संभव नहीं है। मंडी में संगमन-20 के समापन पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय भले ही चुनौतियों भरा है, लेकिन अंधेरे के बीच भी रास्ते की तलाश करनी होगी।

विज्ञापन


साहित्यकारों को सचेत किया कि सुविधा और अवसरवाद के सिद्धांत को छोड़ते हुए व्यक्ति और समाज से जुड़ कर सृजन करना होगा। जमीन से संपर्क कटने का मतलब है कि समाज से कटना। संगमन-20 के मूल विषय रचनात्मक अवधारणाओं की चिंताएं पर टिपणी करते हुए गिरिराज किशोर ने कहा कि समाज के लिए सोचने वाले लोगों के  सामने कई समस्याएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मणिपुर की एरोन शर्मिला और पाकिस्तान की मलाला का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ओर मलाला शिक्षा की बात करती हैं, लेकिन उनके पास इसे लागू करने की कोई योजना नहीं है। उसके पीछे यूरोप खड़ा है। जिसके चलते उसे नोबल पुरस्कार मिल जाता है। एरोमा शर्मिला के पास योजना है। वह पिछले कई सालों से सत्याग्रह भी कर रही हैं, मगर अपने ही लोग उनके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज किशोर ने कहा कि अब लोगों में आपसी संवाद खत्म हो रहा है। यहां तक लेखन आत्म केंद्रित होकर किया जा रहा है। अपने आप से ऊपर उठकर लिखने की जरूरत है। संगमन में लोग अपने समय पर चिंतन कर रहे हैं। किसी नतीजे तक पहुंचने की आवश्यकता है।

कहा कि गांधी को उनके अपनों ने ही छोड़ दिया है। यहां तक कि नेहरू भी गांधी से नफरत करते थे। अब जिन्होंने  गांधी को अपनाया वो भी उनके मूल सिद्धांत अहिंसा के लिए नहीं, बल्कि स्वच्छता के लिए गांधी को मुखौटा बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वामपंथियों ने किसानों को भूल दिया। जिसके चलते उन्हें सत्ता से दूर रहना पड़ रहा है। दो दिवसीय संगमन-20 के तीन सत्रों में बाहर से आए साहित्यकारों में आनंद प्रधान, सुधीर विद्यार्थी,बसंत त्रिपाठी,आलोक श्री वास्तव,विनोद तिवारी,अजेय, बद्री सिंह भाटिया, मुकेश वर्मा,आशुतोष, राकेश दुबे, मनोज कुमार पांडे,भाषासिंह, हेमलता महेश्वर, वैभव सिंह, संजीव कुमार, वंदना राग,इंद्र ठाकुर, संदीप नील, मिथिलेश प्रियदर्शी, पंकज दीक्षित, मुकेश बिजौले, कमलेश भट्ट कमल, राज कुमार  राकेश, अल्पना मिश्र, देवेंद्र, प्रियवंद, सुंदर लोहिया, सुरेश सेन निशांत, हंस राज भारती, निदेश धर्मपाल, कृष्ण चंद्र महादेविया, पवन चौहान, गणेश गनी, हुकुम ठाकुर, विजय विशाल, रेखा, निरंजन देव शर्मा आदि ने चर्चाओं में भाग लिया।

रिवालसर भ्रमण के साथ संगमन का समापन
संगमन-20 में शिरकत करने आए हिंदीपट्टी के  साहित्यकारों ने दो दिन तक मंडी में रचनात्मक अवधारणाओं की चिंताओं पर चर्चा करने के  पश्चात सोमवार को दोपहर बाद त्रिवेणी धर्म स्थली रिवालसर का भ्रमण किया।


मंडी में संगमन-20 के आयोजन को  बेहद सफल करार देते हुए गिरिराज किशोर ने कहा कि मंडी नगर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है। यहां आना अपने आपमें अनूठा अनुभव रहा है।

वहीं संगमन के संयोजक प्रियवंद और सदस्य अल्पना मिश्र ने कहा कि मंडी की यादों को लेकर अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed