फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   saheb society employees strike continue in shimla

काम पर नहीं लौटे तो जाएगी इन कर्मचारियों की नौकरी

Wed, 20 Sep 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Sep 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
saheb society employees strike continue in shimla

शहर में सफाई व्यवस्था चौपट होने के बाद नगर निगम अब हड़ताली सफाई कर्मचारियों पर सख्ती बरतने जा रहा है। निगम प्रशासन ने सैहब कर्मचारी यूनियन को वीरवार तक का समय दिया है। यदि कर्मचारी वीरवार सुबह तक हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन


9 दिन से जारी हड़ताल पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए निगम प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए साफ कह दिया है कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। इनकी जगह निगम नए कर्मचारियों को काम पर रखने की भी योजना बना चुका है। 
विज्ञापन


निगम प्रशासन के इस फैसले से 550 से ज्यादा सैहब कर्मियों की नौकरी जा सकती है। एजीएम के बाद भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से परेशान निगम प्रशासन ने मंगलवार को सैहब सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक बुलाई। निगम आयुक्त जीसी नेगी की अध्यक्षता में करीब एक घंटे चली इस बैठक में फैसला लिया गया कि अब कर्मचारियों से बातचीत बंद कर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए लेना पड़ा फैसला
नगर निगम की मासिक बैठक और एजीएम में सफाई कर्मचारियों की सेलरी 10 फीसदी बढ़ाने को ही मंजूरी मिली। कर्मचारी पहले 30 और अब 20 फीसदी सेलरी बढ़ाने पर अड़े हैं। नौ दिन से मांगों को लेकर ये कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस दौरान प्रशासन ने कर्मचारी यूनियन से तीन बात बैठक भी की। बात नहीं बनी तो अब प्रशासन सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी का कहना है कि 21 सितंबर तक काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। उनकी सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त हो जाएंगी।

कर्मचारी बोले, नहीं टूटेगी हड़ताल
सफाई कर्मचारी यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक 20 फीसदी सेलरी नहीं बढ़ेगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि नौकरी से निकालने की प्रशासन की चेतावनी के बावजूद हड़ताल जारी रहेगी। सचिव अजीत कुमार ने कहा कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालक भी हमारे पक्ष में हैं और मांगें पूरी होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

पूरी तरह ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था

saheb society employees strike continue in shimla

शहर में कल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो सकती है। नगर निगम की ओर से गारबेज कलेक्शन में लगे वाहन चालकों ने भी 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दे दी है। हड़ताली सफाई कर्मचारियों के पक्ष में उतरे इन चालकों के काम ठप करने से शहर के गारबेज कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठना भी बंद हो जाएगा। नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देने के लिए हर वार्ड में वैकल्पिक गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। जिनसे रोज निगम की 25 गाड़ियां कूड़ा उठा रही हैं। लेकिन अब घरों के बाद इन सेंटरों से भी कूड़ा उठना बंद हो सकता है।

हड़ताल 10वें दिन भी जारी
सैहब कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार 10वें दिन भी जारी रही। एजीएम में 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी और नीति बनाने संबंधी आश्वासन मिलने के बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। कूड़ा न उठने से कई वार्डों में हालत बेहद खराब हो गई है। खलीणी, कनलोग, रुल्दूभट्टा, पंथाघाटी, कंगनाधार, विकासनगर, मशोबरा, समरहिल जैसे वार्डों में जगह जगह सड़कों पर कूड़ा बिखर गया है। जंगल में कूड़े के ढेर लग चुके हैं। लोअर बाजार और सब्जी मंडी में भी नालियां कूड़े से भर गई हैं। कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ने के साथ साथ बीमारियां फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है।

निगम की तैयारियां अधूरी
उधर, निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की चेतावनी तो दे दी है लेकिन इनकी जगह कौन काम करेगा, इसकी कोई व्यवस्था नहीं की है। यदि कुछ कर्मचारी काम पर लौटते हैं तो बाकी की जगह निगम नए कर्मचारी तैनात कर देगा। लेकिन यदि ज्यादातर कर्मी नौकरी पर नहीं आते तो सफाई व्यवस्था आउटसोर्स कर दी जाएगी। लेकिन ये सब करने में काफी वक्त लग जाएगा। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था और खस्ता हो जाएगी। उप महापौर राकेश शर्मा का कहना है कि हमने हड़ताल खत्म करने की हरसंभव कोशिश की है। लेकिन यदि कर्मचारी अब भी काम पर नहीं लौटते तो निगम सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दूसरा तरीका अपनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed